पति ने बाइक के लिए पत्नी को पीट कर मार डाला
पिता की तहरीर पर सास-ससुर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा
पति लाश छिपाकर रखा था घर में बीमारी से मौत का बना रहे था बहाना
सेवापुरी।जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुई गांव में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर पति ने पत्नी की इस कदर पिटाई कर दिया कि उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही मायके वाले मृतका के ससुराल पहुंचकर विरोध करते हुए शव को लेकर जंसा थाने पर पहुंचकर सास-ससुर पति के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवा दिया।वहीं जंसा पुलिस ने आरोपी ससुर सास व पति को हिरासत में ले लिया है। लोहता थाना क्षेत्र के अयोध्यापुर गांव निवासी रमेश मौर्या ने अपनी पुत्री संजू 25 की शादी जंसा थाना क्षेत्र के तेंदुइ गांव निवासी वासुदेव मौर्या से चार वर्ष पूर्व किया था।शादी के समय से ही ससुराल वाले संजू के मायके वालों से बाइक की मांग कर रहे थे। ससुराल वाले दहेज में बाइक ना मिलने के कारण विवाहिता को प्रताड़ित करते थे।प्रताड़ना के मामले में ससुराल और मायके वालों के बीच दो बार समझौता भी हुआ था।परंतु ससुराल वाले अपनी हरकत से बाज नहीं आ रहे थे।दो दिन पूर्व पति सास-ससुर संजू को बाइक के लिए ताना मार रहे थे। इसी बात को लेकर पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था।विवाद इतना बढ़ गया कि संजू को कमरे में बंद कर टीवी का साउंड तेज करके उसके बुरी तरह पिटाई कर दी गई।जिसकी गुरुवार की शाम संजू की मौत हो गई।मौत के बाद ससुराल वालों ने शव को छुपाकर घर में रखा था और बीमारी से मौत होने का बहाना बनाने लगा।लेकिन इसी बीच ससुराल के पड़ोसियों ने संजू के पिता को घटना की जानकारी दे दी। मृतका के पिता शुक्रवार की सुबह अपनी बेटी के घर पहुंचे तो वहां का हाल देख सन्न रह गए।पिता रमेश मौर्य के तहरीर पर पुलिस ने पति बासुदेव मौर्य ससुर जगबीर मौर्य सास हीरावती देवी के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करके तीनों को हिरासत में ले लिया है निर्मम पिटाई की चर्चा पूरे क्षेत्र में ब्याप्त है।मृतक संजू के पास दो पुत्र हैं।
रिपोर्टर-अभिषेक यादव

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol