लवाराणसी थाना फूलपुर पुलिस द्वारा दिनांक 05-12-2018 को बाबतपुर एयरपोर्ट के पास फर्जी आर0टी0ओ0 बनकर गाड़ी चालक से लूट करने वाले रु0-12,000/- के पुरस्कार घोषित शातिर अपराधी विनय कुमार सिंह उर्फ रोहित व बृजलाल यादव गिरफ्तार*।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन मे वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में क्षेत्राधिकारी पिण्डरा के कुशल नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक फुलपुर मय हमराह पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र, तलाश वांछित/पुरस्कार घोषित अपराधियों के सगुनहाँ तिराहा के पास से दि0 05.12.2018 को बाबतपुर एयरपोर्ट के पास फर्जी आर0टी0ओ0 बनकर गाड़ी चालक से रु0-4000/- की लूट करने वाले रु0-12000-12000/- के पुरस्कार घोषित थाना फूलपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 545/18 धारा 392/411 भादवि के वांछित शातिर अपराधी विनय कुमार सिंह उर्फ रोहित पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्रा0 घमहापुर कर्मी थाना फूलपुर, जनपद- वाराणसी व बृजलाल यादव पुत्र श्यामनारायण यादव निवासी ग्राम सगुनहाँ थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी को प्रभारी निरीक्षक फूलपुर मय हमराह पुलिस बल के साथ एकबारगी दबिश देकर समय करीब 06.45 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके कब्जे से लूट के रु0-700 बरामद। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना फूलपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण-* विनय कुमार सिंह उर्फ रोहित पुत्र आनन्द सिंह निवासी ग्रा0 घमहापुर कर्मी थाना फूलपुर वाराणसी। बृजलाल यादव पुत्र श्यामनारायण यादव निवासी ग्रा0 सगुनहाँ थाना फूलपुर, जनपद वाराणसी ।*बरामदगी का विवरण-* लूट के रू0-700/- बरामद*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-* प्रभारी निरीक्षक श्री श्याम बाबू, उ0नि0 श्री संजय कुमार यादव, उ0नि0 श्री सत्य प्रकाश सिंह, उ0नि0 श्री रविशंकर निषाद, का0 कंचन कुमार, का0 दिलीप कुमार सोनकर, का0 महेश सरोज, का0 राजेश पासवान व का0चा0 फूलचन्द यादव थाना फूलपुर वाराणसी।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol