23 नगरीय एवं 61 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया गया आयोजन
मुख्य चिकित्साधिकारी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि मा0मुख्यमंत्री उ0प्र0के निर्देष पर कुल 23 नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एव 61 ग्रामीण प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला किया गया,जिसमे 191 चिकित्सक तथा 733 पैरामेेडिकल स्टाफ द्वारा कुल 5672 मरीजो का परीक्षण, परामर्ष, दवा वितरण, जांच तथा सदर्भन किया गया। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एव मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा आयुष्मान भारत योजना के पात्र लाभार्थियों को कुल 552 गोल्डन कार्ड का वितरण किया गया। गर्भावास्था एव प्रसव कालीन परामर्ष तथा सेवाये दी गयी। संस्थागत प्रसव सम्बन्धी जागरुकता जन्म पंजीकरण , नवजात एव षिषु स्वास्थ्य सुरक्षा, पूर्ण टीकाकरण परामर्ष, परिवार नियोजन सम्बन्धी परामर्ष ,बच्चो मे डायरिया एव निमोनिया के रोकथाम, बचाव एव उपचार की जानकारी तथा सुविधायें दी गयी। तम्बाकू सेवन को रोकने के लिये जागरुकता ,तम्बाकू छोडने मे सहायता के उपाय बताये गये। कुल 73 मरीजो का उच्च स्तरीय इकाईयों पर संदर्भन किया गया। ज्ञातव्य हो कि मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला मे आये हुये 810 व्यक्तियों का कोरोना का ऐण्टीजन टेस्ट किया गया , जिसमे कोई भी व्यक्ति पाजीटिव नही पाया गया। कोविड हेल्प डेस्क के द्वारा सभी व्यक्तियो को कोरोना से बचाव के उपय जैसे हाथ धोना, मास्क का प्रयोग, सेनीटाइजर का इस्तेमाल करने तथा दो गज की दूरी के पालन के सम्बन्ध मे जागरुक किया गया।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-