*वाराणसी चोलापुर*
*नकाबपोश महिला ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ की लूट*
चोलापुर थाना क्षेत्र के गोसाईपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा नेहिया में स्थित प्रतिमा ब्यूटी पार्लर संचालिका प्रतिमा दुबे उर्फ (बबीता) के ब्यूटी पार्लर पर पहुंची नकाबपोश महिला ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के ऊपर नशीला पदार्थ स्प्रे कर कर उसके साथ व ब्यूटी पार्लर की दुकान पर की लूट
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रतिमा दुबे उर्फ (बबीता) पत्नी संतोष दुबे निवासी नेहिया अपनी ब्यूटी पार्लर की दुकान पर थी दोपहर लगभग 12:00 बजे ब्यूटी पार्लर की दुकान पर एक महिला आई और उसने ब्यूटी पार्लर संचालिका के ऊपर नशीला पदार्थ मुंह पर स्प्रे करके उसे बेहोश कर उसके गले से मंगलसूत्र कान की बाली हाथ से अंगूठी और उसके काउंटर में रखे लगभग ₹4000 नगद लेकर फरार हो गई कुछ समय बाद जब संचालिका को होश आया तब उसके साथ घटी घटना की जानकारी हुई तब इन्होंने इस घटना की जानकारी तुरंत अपने परिवार वालों को दीमौके पर पहुंचे परिवार वालों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए टीम गठित कर संदिग्धों की जांच शुरू की इसमें मौके पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे में संदिग्धों की फोटो बरामद की गई और क्षेत्र में उस आधार पर उसकी शिनाख्त की जा रही है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-