दुनिया : दुनिया
अमेरिका :- राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। उनके पूर्व वकील माइकल कोहेन को अमेरिका की एक अदालत ने तीन साल जेल की सजा सुनाई है। उन पर 2016 में हुए अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव अभियान के दौरान नियमों के उल्लंघन का आरोप है। कोहेन ने अदालत के समक्ष सभी आरोपों को स्वीकार करते हुए जांच में सहयोग की बात कही है।एक समय ट्रंप के लिए सीने पर गोली खाने का दावा करने वाले कोहेन ने कहा, ‘अंधी निष्ठा के कारण मैंने ट्रंप के गलत कामों को छुपाया। मैं राष्ट्रपति के संबंध में हर वह जानकारी देने को तैयार हूं, जो मेरे पास है। मैं अपनी सच्चाई को साबित करने के लिए प्रतिबद्ध हूं और सुनिश्चित करता हूं कि इतिहास मुझे इन मामलों में खलनायक की तरह याद नहीं करेगा।’ जज विलियम पॉले ने कोहेन को दो मामलों में सजा सुनाई।
इराक :- कैद इस्लामिक स्टेट के 21 आतंकी जेल तोड़कर भाग गए। सुरक्षा बलों ने इनमें से 15 को दबोच लिया है। बाकि छह की तलाश जारी है। आतंकी जेल तोड़ने में कैसे कामयाब हुए, इसकी जांच चल रही है।कुर्दिश सुरक्षा अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि उत्तरी इराक के अर्द्ध-स्वायत्त क्षेत्र कुर्दिश के सुलेमानिया शहर के नजदीक स्थित सोसा जेल में आइएस के ये आतंकी कैद थे। बुधवार देर रात आइएस के आतंकी जेल तोड़कर भाग गए। इस घटना के बाद सुरक्षा बल तुरंत हरकत में आ गए। सुरक्षा बलों ने फरार आतंकियों में से छह को छोड़कर बाकि सभी को धर-दबोचा। बाकी फरार आतंकियों की भी तलाश की जा रही है।
चीन :- प्रौद्योगिकी कंपनी हुआवे की चीफ फाइनेंसियल ऑफिसर (सीएफओ) मेंग वानझोउ की कनाडा में हुई गिरफ्तारी के चलते दोनों देशों में मतभेद बढ़ता जा रहा है। सीएफओ की गिरफ्तारी के जवाब में चीन में कनाडा के एक और नागरिक को हिरासत में लिए जाने की खबर है। बीजिंग में गत सोमवार को कनाडा के पूर्व राजनयिक माइकल कोवरिज को हिरासत लिया गया था।कनाडा के वैश्विक मामलों के विभाग ने बुधवार को कहा कि कारोबारी माइकल स्पावोर चीन में लापता बताए जा रहे हैं। उनसे अभी तक कोई संपर्क नहीं हो पाया है। यह पता चला है कि चीनी अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं। बता दें कि मेंग की गिरफ्तारी पर चीन को यह आशंका है कि उसे अमेरिका को प्रत्यारोपित किया जा सकता है। हालांकि मेंग को मंगलवार को कनाडा की अदालत से जमानत मिल गई थी।
ब्रिटेन :- प्रधानमंत्री टेरीज़ा मे ने ब्रेक्जिट मुद्दे पर एक बड़ी बाधा को पार कर लिया है। टेरीज़ा ने कंज़र्वेटिव पार्टी के नेता के तौर पर विश्वास मत हासिल कर लिया है। बुधवार को हुए मतदान में टेरीज़ा के पक्ष में 200 जबकि विपक्ष में 117 वोट पड़े। टेरीज़ा के नेतृत्व को लेकर ये अविश्वास मत ऐसे समय आया है, जब ब्रेक्जिट फ़ैसले को लागू होने में तीन महीने का वक़्त बचा है। उधर, इस संकट को देखते हुए टेरीज़ा ने अपनी आयरलैंड की यात्रा को ऐन मौके पर रद कर दिया। उन्हें आयरलैंड की राजधानी डबलिन में वहाँ के प्रधानमंत्री लियो वराडकर से मिलना था।
तुर्की :- राजधानी अंकारा में गुरुवार को एक रेलवे स्टेशन पर तेज रफ्तार ट्रेन ने रेल इंजन को टक्कर मार दी और फिर पैदल यात्री ओवरपास से टकरा गई। हादसे में अब तक 7 लोगों के मारे जाने की खबर है। हादसे में 43 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। अधिकारियों और मीडिया रिपोर्टों के हवाले से यह जानकारी मिली है।
अपना भारत :
भोपाल :- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री को लेकर कांग्रेस में माथापच्ची जारी है। इस सबमें हो रही देरी को देखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का सब्र जवाब दे रहा है। इन तीन राज्यों की राजधानियों में गुटबाजी का आलम यह है कि राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश में ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ और छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के समर्थक आमने-सामने आ गए हैं। इस बीच जयपुर-आगरा हाइवे पर सचिन पायलट के समर्थकों ने उनको सीएम घोषित करने की मांग करते हुए जाम लगा दिया।
नई दिल्ली :- रानी झांसी रोड पर फिल्मिस्तान सिनेमा के पास एसएक्स 4 कार से घर लौट रहे डॉक्टर ने सड़क पार कर रही तीन महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें बाड़ा हिंदूराव अस्पताल में भर्ती कराया गया है।घटना के बाद भागने की कोशिश कर रहे डॉक्टर को पुलिसकर्मियों ने तीन किलोमीटर पीछाकर पकड़ लिया। देशबंधु गुप्ता रोड थाना पुलिस ने सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉक्टर अंबुज गर्ग के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने की धारा में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। उन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
हैदराबाद :- तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद टीआरएस के नेता के चंद्रशेखर राव ने गुरुवार को शपथ ग्रहण कर लिया। राज्यपाल ई.एस.एल नरसिम्हन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल है। इससे पहले ऐसी अटकलें आई थीं कि केसीआर इस बार अपने बेटे केटी रामाराव को सीएम पद सौंप सकते हैं लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।
पटना :- लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) के राष्ट्रीय संरक्षक शरद यादव ने कहा है कि पहले भी विपक्षी दल प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना चुनाव मैदान में उतरे हैं। इस बार भी कांग्रेस सहित विपक्षी दल बिना प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किये फिर 2019 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे। शरद यादव ने कहा कि 1977, 1989 व 1996 में भी विपक्षी दल बिना उम्मीदवार का नाम घोषित किए चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। इसमें सफलता भी मिलीथी। उन्होंने गठबंधन को लेकर लगाये जा रहे कयासों को विराम देते हुए कहा कि मुद्दों पर महागठबंधन होगा। उन्होंने ये बातें सहरसा परिसदन में कही।
पटना :- लोजपा सासंद चिराग पासवान ने कहा है कि एनडीए का चुनावी एजेंडा विकास है, ना कि राम मंदिर और हनुमान। इस तरह की बयानबाजी बीजेपी नेताओं को नहीं करनी चाहिए। उन्होंने भाजपा नेताओं को संभलकर बोलने की नसीहत दी। उन्होंने राम मंदिर और हनुमान को एजेंडा बनाने पर कहा कि एेसी बातों से जनता को निराशा होती है। उन्होंने कहा कि सीट शेयरिंग में सेमीफाइनल मीटिंग होना बाकी है और हमें सम्मानजनक सीटें मिलेंगी इसका पूरा विश्वास है। इसके साथ ही उपेंद्र कुशवाहा के एनडीए छोड़ने पर कहा कि उनसे ये उम्मीद नहीं थी।
हरियाणा :- महिला कुश्ती के लिए देश में अपनी खास पहचान बनाने वाले बलाली गांव में आज खास रौनक और जश्न है। गांव की बेटी गोल्डन गर्ल विनेश की शादी की खुशियों से सभी सराबोर है। अंतरराष्ट्रीय पहलवान विनेश फौगाट की जींद जिले के पहलवान सोमवीर राठी के साथ सात फेरे लेंगी। वे इसके साथ ही अाठवां फेरा भी लें। विनेश और साेमवीर अाठवां फेरा ‘ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और बेटी खिलाओ’ का संदेश देने के लिए लेंगे। दूल्हा सोमवीर दुल्हन के गांव में बरात लेकर पहुंच गए हैं और शादी की रस्में शुरू हो गई हैं। थोड़ी देर में विनेश और सोमवीर सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।
नैनीताल :- आयुर्वेदिक विवि में नियुक्तियों समेत अन्य अनियमितताओं में भ्रष्टाचार मामले में निलंबित पूर्व रजिस्ट्रार मृत्युंजय मिश्रा की धर्मपत्नी व मामले में सह आरोपी बनाई गई श्वेता मिश्रा गिरफ्तारी पर रोक के लिए हाई कार्ट पहुंच गई हैं। कोर्ट ने याचिकाकर्ता से एक सप्ताह में पूरक हलफनामा दाखिल करने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई 19 दिसंबर नियत कर दी।सतर्कता अधिष्ठान की ओर से 18 नवंबर को मृत्युंजय मिश्रा की धर्मपत्नी श्वेता मिश्रा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कराया गया था। आरोप था कि भ्रष्टाचार में मिश्रा की धर्मपत्नी श्वेता भी साझीदार थी। उनके बैंक एकाउंट में 20 लाख से अधिक की रकम फर्म से ट्रांसफर की गई थी। इधर श्वेता ने गिरफ्तारी पर रोक लगाने को हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।
जमशेदपुर :- हज के फार्म अब 19 दिसंबर तक भरे जाएंगे। केंद्रीय हज कमेटी ने हज का फार्म भरने की आखिरी तारीख में इजाफा कर दिया है। ये तारीख बुधवार को खत्म हो रही थी। केंद्रीय हज कमेटी ने आदेश जारी कर कहा है कि जो लोग हज पर जाने के इच्छुक हैं वो अपने फार्म भर दें। अब आखिरी तारीख में इजाफा नहीं किया जाएगा। हज पर जाने के लिए फार्म भरने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर थी। जमशेदपुर में साकची जामा मस्जिद से अब तक 250 आजमीन ने अपने फार्म भर दिए हैं। धतकीडीह के मदरसा फैजुल उलूम से सवा सौ फार्म भरे जा चुके हैं। शहर के तकरीबन डेढ़ सौ लोगों ने पासपोर्ट के लिए आवेदन किया है। इनके पासपोर्ट अब तक नहीं बन पाए हैं। इसी वजह से केंद्रीय हज कमेटी ने हज का फार्म जमा करने की तारीख में इजाफा किया है।
जम्मू कश्मीर :- नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी जारी रखते हुए पाकिस्तान ने वीरवार को पुंछ के किरनी सेक्टर की चार चौकियों को निशाना बनाकर गोले दागे। लगातार दूसरे दिन क्षेत्र में अकारण गोलाबारी से दहशत का माहौल है।पुंछ जिले के गुलपुर में पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को सैन्य चौकियों, रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया था। वीरवार को पाकिस्तानी सेना ने सुबह पांच बजे से किरनी सेक्टर में गोले दागना शुरू कर दिए। भारतीय सेना की ओर से इस गोलाबारी का कड़ा जवाब दिया गया। दुश्मन की ओर से थोड़े थोड़े अंतराल के बाद गोले दागने का सिलसिला जारी है। पाकिस्तानी की ओर से नियंत्रण रेखा पर ऐसी गोलाबारी अातंकवादियों की घुसपैठ करवाने के मकसद से की जा रही है।
राजस्थान :- कांग्रेस के मुख्यमंत्री को लेकर दो दिन तक चली खींचतान के बीच विधायक पीआर मीणा ने कहा है कि, “यदि सचिन पायलट को मुख्यमंत्री नहीं बनाया गया तो वे पार्टी छोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि 70 से 80 प्रतिशत विधायक पायलट के साथ है । मीणा ने अशोक गहलोत पर भी निशाना साधा।उन्होंने कहा कि पूरे चुनाव में सचिन पायलट ने मेहनत की है, इसलिए उन्हें ही सीएम बनाया जाए, गहलोत ने अब तक क्या किया है । वहीं कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पार्टी कार्यकताओं को शांत रहने की अपील की है और पार्टी नेतृत्व पर भरोसा जताया है।
अपना प्रदेश :
वाराणसी :-मड़िहान के पूर्व विधायक ललितेश त्रिपाठी पहुंचे बावतपुर एयरपोर्ट ,कांग्रेस पार्टी की तरफ से राजस्थान का चुनाव प्रभारी बनाकर भेजा गया था ललितेश को ,कांग्रेस की जीत पर ललितेश का बयान
हमे सफलता मिली है और आने वाले लोकसभा चुनाव में भी सफलता मिलेगी , सीएम योगी के हनुमानजी को लेकर बयान पर कहा , लोगों को कांग्रेस के पक्ष में देख घबराए हुए थे इसलिए ऐसा बेतुका बयान दे रहे थे |
बाबतपुर :- वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस समय मनमाने तरीके से पार्किंग शुल्क वसूला जा रहा है। एयरपोर्ट परिसर में प्रवेश करने के बाद वाहन खड़ी न किए जाने पर भी पार्किंग कर्मी पार्किंग शुल्क वसूल रहे हैं। एयरपोर्ट प्रशासन व पार्किंग ठेकेदार के रवैए से यात्रियों को जेब ढीली करनी पड़ रही है। आलम यह है कि शिकायत के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं हो रही है और यात्री परेशान हैं।
प्रयागराज :- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या के खिलाफ समन जारी, एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट ने जारी किया समन, 2014 में विवि के छात्रों के समर्थन में लोक सेवा आयोग पर किया था प्रदर्शन,साथियों सहित तोड़ फोड़ करने एवं वादी पर हमला करने का है आरोप, मामले में 28 लोगों के खिलाफ दाखिल हुआ था आरोप पत्र, अदालत में उपस्थित न होने पर कोर्ट ने फिर जारी किया समन।
सोनभद्र :- शक्ति स्टील एण्ड मार्बल्स की दुकान पर सेल टैक्स के एसआईबी का छापा । मिर्जापुर सेल टैक्स की एसआईबी टीम ने की छापेमारी।छापेमारी में पाया गया काफी गोलमाल। 5 लाख 30 हजार रुपये आन एकाउंट पाया गया। 2 लाख 30 हजार रुपये की लगाए पेनाल्टी । दुकान के सभी कागजात किये सीज। खरीद और बिक्री में गोलमाल मिलने पर हुई बड़ी कार्रवाई।रावर्ट्सगंज कोतवाली इलाके के चंडी तिराहे के पास का मामला।।
आजमगढ़ :- पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल, हालत गंभीर ,जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहां गांव के समीप हुई मुठभेड़,लगभग पौने चार बजे पुलिस व बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई।इस मुठभेड़ में गोली लगने से एक बदमाश घायल हो गया।घायल बदमाश की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया,घायल बदमाश सेराज अहमद अहरौला थाना क्षेत्र का मूल निवासी है।वह वर्तमान में जौनपुर जिले में छिपकर रहता था। पुलिस की मानें तो उसके उपर इनाम भी घोषित है। उसके खिलाफ अपहरण व दुराचार की कई मुकदमे दर्ज हैं। मुठभेड़ की खबर पाकर पुलिस
के अन्य अधिकारी भी जिले से मौके के लिए रवाना हो गए है।
सीतापुर :- एसपी बंगले से चंद कदमों की दूरी पर खुलेआम असलहा लहराते दिखे 3 स्कूटी सवार युवक. वीआईपी रोड पर एक ही स्कूटी पर सवार तीन युवकों ने खुलेआम किया असलहे का प्रदर्शन.कुछ दूरी के बाद सिविल लाइन चौकी व आंख अस्पताल भी है स्थित. इन बेखौफ असलहा धारी युवकों के चेहरे पर नही दिखा कोई खौफ. यूपी 32 जीए 3432 नंबर की स्कूटी पर सवार थे तीनों युवक. शहर कोतवाली इलाके का मामला।
वाराणसी :- धान की बालियों से सजा माँ अन्नपूर्णा का दरबार , अन्नपूर्णा मंदिर में दर्शन हेतु भक्तो उमड़ा हुजूम ,पूर्वांचल के किसानो ने अर्पित किया धान की बाली , किसानों ने मंदिर के 501 फेरी लगा किया उद्यापन मां अंपूर्णा मंदिर में किसान चढ़ाते है अपनी फ़सल |
प्रतापगढ़ :- कैबिनेट मंत्री ग्रामीण अभियंत्रण विभाग राजेंद्र प्रताप उर्फ मोती सिंह के पिता भारत सिंह गांधी जो 102 वर्ष के थे, नगर पालिका प्रतापगढ़ के पूर्व चेयरमैन भी रहे उनका आजदिनांक13/12/2018 को सुबह लगभग 5:00 से 6:00 के बीच निधन हो गया आज सुबह जैसे ही लोगों को जानकारी हुई तो गांधी निवास सदर मोड़ पर जनसैलाब सा उमड़ पड़ा ,माननीय मंत्री उस वक्त अपने मंत्री निवास लखनऊ में उपस्थित थे सूचना के उपरांत वह भी आनन-फानन में सदर मोड़ स्थित अपने आवास गांधी निवास पहुंचे ।
अलीगढ़ :- जिले के प्रधान डाकघर कार्यालय के गेट पर लगे भगवा रंग में रंगे लेटर बॉक्स को देखकर पोस्ट मास्टर जनरल मनीषा सिन्हा भड़क उठीं। उन्होंने इस मामले पर अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक को कड़ी फटकार लगाई। औचक निरीक्षण के दौरान उन्हें परिसर में कई जगह अव्यवस्थाएं इस लापरवाही मिलीं। इस पर उन्होंने एसएसपी जीएन प्रसाद को संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
आगरा :- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। मुकदमे की सुनवाई के दौरान पेश न होने पर स्पेशल कोर्ट (एमपीएमएलए) ने सांसद के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।
बाबतपुर :- नए साल में वाराणसी के एलबीएस इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए निजी विमानन कंपनी स्पाइसजेट एयरलाइंस सीधी विमान सेवा अगले माह 10 जनवरी से प्रारंभ करने जा रही है। विमानन कंपनी द्वारा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। जानकारी अनुसार एयरलाइंस का विमान एसजी 746 शाम 7.35 बजे वाराणसी से चेन्नई के लिए उड़ान भरेगा जो रात्रि 10.05 बजे चेन्नई पहुंचेगा। अभी चेन्नई से वाराणसी का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है। स्पाइसजेट एयरलाइंस के यूपी सेल्स हेड राहुल सिंह ने बताया कि वाराणसी का चेन्नई से पर्यटन का रिश्ता जुड़ा हुआ है, जिसको देखते हुए एयरलाइंस द्वारा सीधी उड़ान सेवा नए साल में प्रारंभ की जा रही हैं |
बाबतपुर :- वाराणसी के एल बी एस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बुधवार को शाम में मंडुआडीह निवासी राजेश सिंह नामक व्यक्ति ने शिकायत किया कि एयरपोर्ट टर्मिनल भवन से निकलते ही उचक्के उसका बैग लेकर भाग गए। उसके बाद वह एयरपोर्ट टर्मिनल मैनेजर, सीआईएसएफ और 100 नम्बर डायल कर पुलिस से शिकायत किया। जांच पड़ताल में पता चला कि वह अपना बैंक बेंगलुरु में ही छोड़कर चलाया था। बैग मिलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
चंदौली :- स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही हुई उजागर।नशबंदी कराने आयी 2 दर्जन महिलाओ को बैरंग लौटाया।हालत बिगड़ने पर आशा बहुओ ने ली निजी अस्पताल की शरण।
आशा बहुओ ने प्रभारी पर लगाये आरोप , कहा नहीं किया नमस्कार तो बात नही सुने प्रभारी। प्रभारी ने दी संसाधन मौजूद न होने की दलील। नियामताबाद स्वास्थ्य केंद्र का मामला।
बहराइच :- कैसरगंज के जी0बी0 हास्पिटल मे विवेकानंद पाॅलीक्लीनिक एवम् आयुर्वेदिक संस्थान लखनऊ व अमेरिका की स्माइल ट्रेन संस्था की ओर से एक निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया जिसमें जन्म से कटे होठ और जन्म से कटे तालू वाले 30 मरीजों रजिस्टेशन किया गया। इन चयनित मरीजों का लखनऊ के विवेकानंद पालीक्लीनिक के अनुभवी व स्माइल ट्रेन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डा0 अमित अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे निःशुल्क इलाज व आपरेशन किया जायेगा। चयनित मरीजों को आने जाने का किराया भी सस्था उपलब्ध करायेगी |
बहराइच :- सेवंथ डे इंटर कालेज में रूबेला का टीका लगाने के बाद एक छात्रा की तबियत बिगड़ी, छात्रा के हाथ मे पड गए चकत्ते, घर वालो का आरोप टीका की खरीद में हुआ घोटाला, इससे पहले श्रावस्ती जिले में भी कई बच्चे हुए है टीका लगाने के बाद बीमार, स्वास्थ विभाग की टीम पहुची मौके पर |
खबरो के लिए लॉग ऑन करें





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-