September 27, 2026

50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के मामले में CBI की टीम ने गिरफ्तारी के 88वें दिन बाद चार्जशीट दाखिल कर दी- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में करीब 50 बच्चों के यौन शोषण के आरोपी सिंचाई विभाग के निलंबित जेई रामभवन के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) की टीम ने गिरफ्तारी के 88वें दिन बाद चार्जशीट दाखिल कर दी है। आरोपी इंजीनियर और उसकी पत्नी दुर्गावती के खिलाफ CBI ने 700 पन्नों की चार्जशीट दाखिल करते हुए पूरे मामले में मेडिकल रिपोर्ट और बच्चों के बयानों को आधार बनाया है। CBI टीम ने 17 नवंबर 2020 को सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर को गिरफ्तार किया था।

 

CBI की टीम ने बीते 7 सालों से चित्रकूट और बांदा में चाइल्ड पोर्नोग्राफी के मामले में सीबीआई की टीम ने 4 से 42 साल तक के उम्र के लोगों के बयान दर्ज कराएं हैं। सभी का मेडिकल परीक्षण के साथ डिजिटल एविडेंस को कनेक्ट किया गया हैं। इसके अलावा एम्स के डॉक्टरों के पैनल ने चित्रकूट व बांदा के आस पास के करीब 17 बच्चों का मेडिकल परीक्षण किया, जिसकी रिपोर्ट में भी कई साक्ष्य मिले हैं।