चंदौली_कल रात लगभग 7 बजे 3 मित्रों के शव दो अलग स्थानों पर संदिग्ध स्थिति में मिले जिनके मुँह से झाग निकल रहे थे।डाक्टर के अनुसार तीनों के लक्षण कीटनाशक जैसे पदार्थ के सेवन जैसे हैं। तीनो की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है।तीनो औद्योगिक क्षेत्र में मजदूर थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक अजय गोड़ व सोनू यादव सीमेंट की दुकान पर साथ -साथ काम करते थे तथा अगल-बगल किराये के कमरे में सपत्नीक रहते थे। 10/11 की रात में अजय गोड़ का अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ और वह कल सुबह 7 बजे बिना बताए घर से कहीं चला गया।दिन में लगभग 12 बजे मृतक सोनू यादव अपने मित्र सूरज बियार जो उसी के मालिक की पिकप चलाता था तथा अपने गांव जा रहा था,को बस स्टैंड तक छोड़ने के लिए मोटर साईकिल से गया और 5:30 बजे वापस घर आया।घर वापस आने के बाद ही उसके मोबाइल पर किसी का फ़ोन आया और किसी की तबियत खराब होने की सूचना मिली।पत्नी से 500 रुपये लेकर मोटर साईकल से कहीं गया।लगभग 1 घण्टे बाद सोनू यादव ने अपने एक पड़ोसी मित्र को घर के पास सिंघी ताली NH 2 पर अपनी तबियत खराब होने की सूचना देकर बुलाया जो उसकी पत्नी को साथ लेकर गया तो सोनू के मुंह से झाग निकल रहा था ।हॉस्पिटल में ले जाने पर मृत घोषित किया गया।इस घटना क्रम के 30 मिनट के भीतर चकिया चौराहे के पास सोनू के दोनों मित्र अजय गोड़ व सूरज बियार भी मुँह से झाग निकलते हुए बेहोश मिले जिन्हें वहां ड्यूटी दे रहे उपनिरीक्षक द्वारा हॉस्पिटल पहुंचाया गया जहां उन दोनों की मृत्यु हो गई। प्रकरण की गहनता पूर्वक छानबीन के लिए 3 टीमें बनाई गयी थी।अब तक की जांच में पता चला कि मृतक सोनू यादव की श्यामलाल के कटरे ग्राम बौरी थाना बबुरी में किराये पर सीमेंट की दुकान है । थाना अलीनगर व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा दुकान पर जाकर जांच की गयी तो पाया गया कि दुकान के ठीक सामने गलियारे में ईट लगाकर खाना बनाने से सम्बन्धित नयी राख आदि पायी गयी ।आसपास के लोगों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि ये तीनों कल दोपहर 01 बजे से 4:30 बजे तक एक साथ थे तथा 02 किलो मुर्गा खरीद कर इनके द्वारा खाना बनाया गया था। 4:00 से 4:30 के बीच में ये तीनों खाना खाकर एक साथ चले गये थे।मौके पर ही रहने वाले नरेश वनवासी पुत्र मंगरू वनवासी निवासी बौरी द्वारा पुलिस को बताया गया कि उनका उनका कुत्ता भी इन लोगों द्वारा फेंके गए जूठन को खाया था और कल ही शाम लगभग 7 बजे के आसपास कुत्ते के मुंह से भी झाग आया और तडपकर मर गया। इस जानकारी पर मृतक कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है ताकि वस्तुस्थिति स्पष्ट हो सके। अब तक की जांच से जहरीला भोजन खाने से मौत की संभावना पायी जा रही है।
सौ.पीआरओ सेल

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol