May 2, 2026

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में देश के आदर्श एवं मॉडल विकास खण्ड सेवापुरी का भ्रमण किया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने वाराणसी में देश के आदर्श एवं मॉडल विकास खण्ड सेवापुरी का भ्रमण किया

 

सेवापुरी में स्कूल, आंगनबाड़ी, पंचायत भवन, हेल्थ वेलनेस

सेण्टर का निरीक्षण किया तथा आरोग्य मेले का अवलोकन किया

 

प्राइमरी विद्यालय के बच्चों के पठन-पाठन के बारे में जानकारी प्राप्त की

 

मुख्यमंत्री ने स्मार्ट क्लास का निरीक्षण कर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा तथा विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए

 

आरोग्य स्वास्थ्य केन्द्र, अमिनी का अवलोकन किया

 

लाभार्थियों को आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डेन कार्ड उपलब्ध कराए, ट्राईसाइकिल का वितरण किया

 

पंचायत भवन सचिवालय में बने ग्राम प्रधान कक्ष, सभागार एवं कार्यालय का निरीक्षण, विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं और

कार्यक्रमों से सम्बन्धित प्रदर्शनी का अवलोकन

 

शासकीय योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सुगमता के साथ सुलभ कराने के निर्देश