May 26, 2026

बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के मामले में धांधली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन-अभिलाष राम

Spread the love

*चित्रकूट से बड़ी खबर*

 

*स्लग—बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के मामले में धांधली को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया विरोध प्रदर्शन।*

 

 

चित्रकूट:अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बोर्ड परीक्षा केन्द्र निर्धारण के मुद्दे को लेकर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान परिषद कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम और एक कोटेदार का पुतला फूकने का प्रयास किया, किन्तु मौके पर पहुंची पुलिस ने परिषद कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया।

 

 

विद्यार्थी परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में हाईस्कूल और इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा केन्द्र में बडे पैमाने पर धांधली हुई है। आरोप लगाया कि जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम द्वारा कर्वी के एक कोटेदार के जरिए विद्यालयों को परीक्षा केन्द्र बनाने में गडबडी की गयी है। उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड परीक्षा में केन्द्र बनवाने के लिए कर्वी के कोटेदार और कथित समाज सेवी । द्वारा कम्बल वितरण के नाम पर प्रति विद्यालय पांच हजार रूपये की वसूली की गयी है। पैसे के प्रभाव से मानक पूरे न करने वाले विद्यालयों को भी परीक्षा केन्द्र बनाया जा रहा है। जबकि पैसा न देने पर अच्छे विद्यालयों को भी केन्द्र बनाने से वंचित कर दिया गया है। ऐसे में मामले की जांच कराकर भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जानी चाहिए। आक्रोषित कार्यकर्ताओं ने जिला विद्यालय निरीक्षक और कोटेदार का पुतला फूकने का भी प्रयास किया, किन्तु मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों से पुतला छीन लिया।

 

इस मौके पर परिषद कार्यकर्ता हिमांशु तिवारी, अभिषेक द्विवेदी, मनीश पाण्डेय, इरसाद, शंकर सिंह, प्रकाश मिश्रा, भूपेश कुमार, अंकित पटेल, रोहित पाण्डेय, शशि, दिलीप, प्रेम, राजू, प्रतीक, सत्यम, विकास व सनी अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण का कार्य यूपी बोर्ड द्वारा किया जाता है। अभी जो परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं इसके बाद दावे और आपत्तियाँ मांगी गई थी जिनपर विचार के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।

 

 

*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*