June 25, 2026

CTET सॉल्वर गैंग के सरगना शिक्षक की सेवा होगी समाप्त- शरद पांडेय

Spread the love

*CTET सॉल्वर गैंग के सरगना शिक्षक की सेवा होगी समाप्त*….

 

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान पकड़े गए सॉल्वर गैंग के सरगना रायबरेली में तैनात शिक्षक की बर्खास्तगी की तैयारी शिक्षा विभाग ने शुरू कर दी है. एसटीएफ ने प्रयागराज से सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया था.

 

रायबरेली: प्रदेशभर में रविवार को आयोजित हुई केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के दौरान सॉल्वर गैंग को एसटीएफ ने बेनकाब किया था. सॉल्वर गैंग का सरगना रायबरेली के बेसिक शिक्षा विभाग में तैनात एक शिक्षक पाया गया. प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक का सॉल्वर गैंग के सरगना होने की खबर से पूरे विभाग में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में रायबरेली के बेसिक शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक के सस्पेंशन का फरमान जारी किया था. अब विभाग निलंबित शिक्षक की सेवा समाप्ति की कार्यवाही की तैयारी कर रहा है. एक समिति का गठन करके जल्द ही शिक्षक पर एक्शन लिए जाने के दावा बीएसए कर रहे हैं.

 

सहायक अध्यापक निकला सॉल्वर गैंग का सरगना

एसटीएफ ने प्रयागराज से गिरफ्तार किए गए सॉल्वर गैंग के चार सदस्यों में सरगना धर्मेंद्र सिंह को भी गिरफ्तार किया था. धर्मेंद्र सिंह रायबरेली जनपद के सलोन के उसरी प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक था। एसटीएफ द्वारा उसकी की गिरफ्तारी के बाद से पूरे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई. फजीहत से बचने के लिए बीएसए ने आरोपी अध्यापक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया.