Harley-Davidson की दमदार परफॉर्मेंस बाइक्स के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। अब दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp अब अमेरिकी कंपनी हार्ले डेविडसन की बाइक्स की बिक्री करेगी। कंपनी ने आज हार्ले की बाइक्स की बिक्री के लिए नया अलग बिजनेस यूनिट शुरू किया है। इसके अलावा कंपनी ने देश भर में हार्ले के 11 नए डीलरशिप को भी अप्वाइंट किया है।
हीरो मोटोकॉर्प ने आज अपने एक बयान में कहा है कि, कंपनी अब हार्ले डेविडसन की बाइक्स की बिक्री भारतीय बाजार में करेगी। इसके लिए एक अलग से सेप्रेट बिजनेस यूनिट बनाई गई है। वहीं ग्लोबल ऑटोमोटिव एक्सपर्ट रवि अवलूर को इस नए बिजनेस यूनिट का हेड बनाया गया है। कंपनी आगामी 18 जनवरी से अपने नए 11 डीलरशिप पर हार्ले डेविडसन की बाइक्स को डिस्पैच करना शुरू कर देगी।


More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-