July 12, 2026

राशि फल फरवरी 2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*राशि फल फरवरी 2021*

आप सभी धर्म प्रेमियों को सुप्रभात सादर प्रणाम आप सभी का दिन शुभ और मंगलमय रहे इसी कामना के साथ आइए जानते हैं कैसा रहेगा फरवरी माह आप सभी जातकों के लिए।

फरवरी 2021 का राशिफल अवश्य ही आपको योजनाओ को बनाने में तथा उन्हें पूरा करने में सहायता प्रदान करेगा। इस राशिफल के प्रत्येक शब्द तथा वाक्य विशेष रूप से विचारणीय है।

 

मेष राशि:- मेष राशि के जातकों के लिए फरवरी माह अति शुभ रहेगा। संतान लाभ का योग बन रहा है तथा संतान की ओर से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। संतान आपके भाग्यबृद्धि में सहायक होगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रगति होगी।

ससुराल पक्ष से भी धन लाभ हो सकता है। प्रेम और वैवाहिक रिश्तों को अधिक मजबूती देने में ही भलाई है।छात्रों के लिए यह अच्छा समय है प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त हो सकती है। कोई नया कार्य प्रारम्भ करने हेतु शुभ समय है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

वृषभ राशि :- वृषभ राशि जातकों को जीवन साथी का भरपूर सहयोग मिलेगा परन्तु कभी कभी अनबन की भी संभावना बन रही है। परिवार के अन्य सदस्यों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि भवन व मकान के पर खर्च हो सकता है। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है। भूमि तथा शेयर व्यापार से लाभान्वित हो सकते हैं। स्वास्थय सम्बन्धी परेशानी हो सकती है सावधानी बरतने की आवश्यकता है। वैवाहिक रिश्तों में परेशानी हो सकती है बड़ों का आशीर्वाद लेते रहें लाभ होगा। सामाजिक मान प्रतिष्ठा बढेगी । धन का निवेश सावधानी से करें । कोई रूका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। स्वास्थय सामान्य रहेगा।

 

मिथुन राशि :- – मिथुन राशि के जातक दुविधा में पड़ सकते हैं। खुद पर विश्वास बनाए रखें। सुनियोजित फैसला करें लाभ मिलेगा। विवाह का सुन्दर योग बन रहा है। प्रेम अथवा प्रेम विवाह दोनो में सफलता मिलेगी वेवाहिक जीवन सुखद रहेगा। संतान पक्ष से भी सुखद समाचार मिलने की संभावना है।आय प्राप्ति के नये स्रोत बनेंगे । स्वास्थ्य में सुधार होगा। लेखन, पत्रकारिता तथा शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति को लाभ की प्रबल संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करे रहे छात्र सफल होंगे। फरवरी मध्य के बाद यात्रा का योग बन रहा है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है सावधानी बरतें। शिव आराधना करें।

 

कर्क राशि-: कर्क राशि के जातकों के लिए यह माह लाभ देने वाला है धन लाभ की संभावना है। मामा पक्ष से लाभ मिल सकता है। अधिक धन लाभ के चक्कर में जल्दबाजी में कोई फैसला न करें। पिता से वाद-विवाद से बचे। क्रोध पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है । भूमि से सम्बन्धित विवाद तथा मुकदमा आदि की संभावना है। ब्यय की अधिकता रहेगी ।संतान की ओर से अशुभ समाचार मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो आपको नौकरी अवश्य मिलेगी धैर्य रखें। रूका हुआ धन वापस मिल सकता है। मकान का क्रय विक्रय हो सकता है। स्वास्थय मध्यम रहेगा।

 

सिंह राशि :- सिंह राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।मध्य फरवरी तक दुर्घटना या किसी से विवाद होने की संभावना है अतः सावधान रहें। शिक्षा के क्षेत्र से जुडे जातक के लिए यह माह अति उत्तम फलकारक है। कोई नया कार्य प्रारम्भ हो सकता है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। प्रशासनिक कार्यो में सफलता मिलेगा। प्रेम व वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। पुराने मित्र के सहयोग से लाभ की प्राप्ति होगा। जीवनसाथी व पिता से मतभेद हो सकता है।

 

कन्या राशि :- कन्या राशि के जातकों के लिए माह स्वास्थय के लिहाज अति उत्तम फलकारक है।अपने पिता के सहयोग से प भूमि भवन क निर्माण तथा व्यापार में लाभ मिलेगा। शिक्षा तथा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। बच्चों तथा किसी शुभ आयोजन के ऊपर खर्च होने की संभावना है। सामाजिक मान प्रतिष्ठा में बृद्धि होगी। आय के नये स्रोत बनेंगे। लेखन के क्षेत्र से धनार्जन हो सकता है। यदि आप नौकरी की तलाश में है तो आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में सफलता मिलेगी।

 

तुला राशि :- तुला राशि के लिए यह माह सुखद रहेगा। मानसिक शांति रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं का विस्तार हो सकता है। आय में कमी एवं अधिक खर्च की संभावना है अनचाहे खर्चों में वृद्धि हो सकती है परन्तु घबराने की जरूरत नहीं है स्थिति नियंत्रण में होगी। आपके परिश्रम से कार्यों का विस्तार होगा एवं भाग्य वृद्धि होगी। आत्मसंयत में रहना श्रेष्ठकर होगा। शेयर बाजार में निवेश सोच समझकर करें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी आ सकता है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू हो सकता है। दुर्घटना में चोट लगने की सम्भावना है। वाहन सावधानी से चलाएं। जीवनसाथी के साथ मन-मुटाव हो सकता है अत: जीवनसाथी की भावनाओं को समझने की कोशिश करें। स्त्रियों का सम्मान करें।आपकी शनि की साढ़े साती चल रही है कार्य में बाधा दे सकती है।

 

वृश्चिक राशि :- वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह माह अधिक खर्चे का है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा का योग बन रहा है। यदि राजनीति से सम्बन्ध रखते है तो इच्छा की पूर्ति हो सकती है। भाईयों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति‍ सचेत रहें। भूमि भवन वाहन के क्रय – विक्रय से लाभ हो सकता है। काम में रूकावट आ सकती है धैर्य से काम ले। समय अनुकूल है। अल्प प्रयास से सफलता मिल सकती है। माता पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। नौकरी की तलाश में हैं तो अच्छा अवसर है इच्छापूर्ति होगी। विदेश यात्रा का योग बन रहा है। संतान को अपने कार्य में सफलता मिलेगा।

 

धनु राशि :- धनु राशि के जातको के लिए माह सामान्य फल कारक रहेगा। खर्च पर नियंत्रण रखें। जमा धन भी खर्च होने कि सम्भावना है। धन आएगा भी परन्तु रुकेगा नहीं। कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें। भाई या मित्र धोखा भी दे सकते हैं।

छात्रों को प्रतियोगिता का लाभ मिलेगा परन्तु अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। पिता से संपत्ति का लाभ मिल सकता है। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। परिवार एवं ससुराल पक्ष का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थय मध्यम रहेगा।

 

मकर राशि :- मकर राशि के जातकों के राशि स्वामी शनि है और इस समय शनि अपने ही घर में विराजमान हैं अत: आपके लिए यह समय अच्छा रहेगा फिर भी स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्य स्थल पर सतर्कता बरतें वाद विवाद से बचें।

प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। माह के उत्तरार्द्ध से सब ठीक हो जाएगा।रूके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप लोहे के क्षेत्र में काम कर रहें हैं तो लाभ हो सकता है।

सामाजिक मान प्रतिष्ठा तथा ऐश्वर्य में बृद्धि होगी। संतान की असफलता से आपको निराशा हो सकती है। मानसिक रूप से कुछ परेशानियां आ सकती है अतः किसी बात को लेकर ज्यादा नहीं सोचें धैर्य से काम लें सब ठीक होगा। शिव आराधना करें।

 

कुंभ राशि:-कुंभ राशि के जातकों को भूमि भवन निर्माण के क्षेत्र से धन लाभ होगा। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। यदि आप नौकरी की तलाश में हैं तो इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है। नौकरी में पदोन्नति भी हो सकती है। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा की योजना बन सकती है। अनियोजित खर्च हो सकता है। कला, संगीत के क्षेत्र से आपको लाभ मिल सकता है। प्रेम और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा।

 

मीन राशि :- मीन राशि जातकों पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। इस माह धैर्य से काम ले आपकी धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अपने और पारिवारिक सदस्यों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि और बढ़ेगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आपको लाभ मिलेगा। माता पिता का सम्मान। नौकरी और व्यवसाय में लाभ होगा।आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा। यदि आप छात्र हैं तो प्रतियोगिता में सफलता का योग है। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते है। रुके हुए कार्य पूर्ण होने की संभावना है। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं । धार्मिक यात्राएं सफल होंगी।

*मंजू जोशी ज्योतिषाचार्य*

*हल्द्वानी नैनीताल उत्तराखंड*

*8395806256*