September 24, 2026

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत- अजय मिश्रा

Spread the love

अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत

 

खागा (फतेहपुर) कोतवाली क्षेत्र के नेशनल मार्ग के उमरा मोड़ के समीप एक अज्ञात वाहन साइकिल सवार अज्ञात वृद्ध के टक्कर मारकर फरार हो गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गयी। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।

खागा कोतवाली क्षेत्र के नेशनल मार्ग उमरा मोड़ के समीप साइकिल से जा रहें वृद्ध को एक अज्ञात वाहन टक्कर मार कर फरार हो गया।जिसकी घटनास्थल पर मौत हो गयी। बताया जाता है कि वृद्ध साइकल से कहीं जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रहा अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया जिसके सर में चोट लग जाने से मौके पर मौत हो गई और बताया जाता है कि यह सफेद रंग की धोती, आसमानी कलर का कुर्ता व काले रंग की सदरी पहने हुए थे। और सफेद चेकदार का गमछा डाले हुए थे । और हल्की हल्की दाढ़ी सफेद रंग की थी। जिनका रंग गेहुआ बताया जाता है।वही कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी तक शिनाख्त नहीं हुई है।यदि किसी की जानकारी होती है तो बताया जायेगा।