सेवा निवृत्त वन दरोगा श्री राम आशीष विश्वकर्मा को श्री नवीन राय जी द्वारा भव्य विदाई समारोह में की गयी विदाई! रिपोर्ट एस एम श्रीवास्तव!
सोनभद्र!अनपरा वन रेंज में तैनात रहे वन दरोगा श्री राम आशीष विश्वकर्मा जी को आज 31जनवरी को विभाग से सेवा निवृत्त होने के मौके पर रेंज अधिकारी श्री नवीन कुमार राय ने अपने आवासीय परिसर में भव्य विदाई समारोह मना कर वन दरोगा को शाल ओढा़ कर ससम्मान विदा किया!
बताते चलें कि लगभग डेढ़ दशक से अनपरा रेंज में वन रक्षक पद पर तैनात रहे राम आशीष विश्वकर्मा आज अपनी अधिवर्षता आयु पूर्ण कर विभाग से सेवा निवृत्त हुये हैं!
उनकी विभाग में सेवा के अंतिम दिन को यादगार बनाने के लिये रेंज अधिकारी श्री राय ने अपने अधीनस्थ स्टाफ को विदाई देने के लिये भव्य विदाई समारोह आयोजित कराया था जिसमें तमाम गणमान्य ब्यक्तियों व स्टाफ की मौजूदगी में रेंज अधिकारी ने वन दरोगा को शाल ओढा़ कर सम्मानित किया और उनके स्वस्थ सुखी व दीर्घायु जीवन के लिये उन्हे शुभ कामनायें दीं!
इस अवसर पर श्री एस के सिंह समाज सेवी श्री बालकेश्वर सिंह जिला पंचायत सदस्य, श्री संजय दुबे वन दरोगा, श्री राधाकृष्ण पाण्डेय वन रक्षक प्रेम शंकर पाण्डेय वन रक्षक पतिराज सुरेश राजू कुमार आदि सपरिवार शामिल रहे!
लोगों ने राम आशीष जी के साथ बिताये दिनों को याद करते हुये अपने मन के भाव प्रगट किये! श्री राय रेंज अधिकारी ने वन दरोगा को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स देते हुये उनके आगे के जीवन के लिये उन्हे शुभकामनायें दीं!
रेंज अधिकारी की विशेष ब्यक्तिगत रुचि से आयोजित यह विदाई समारोह वन दरोगा के लिये खास होगा! उन्होने ने भी श्री राय साहब की कार्य प्रणाली और उनके मानवीय गुणों की काफी प्रशंसा किया!
अन्य रेंजों में जहां आम तौर पर वन कर्मियों के सेवा निवृत्त होने पर रस्म अदायगी की तरह विदाई देने की औपचारिकता पूर्ण कर ली जाती हैं वहीं अनपरा के रेंज अधिकारी द्वारा भव्य विदाई समारोह आयोजित कर सैकडो़ लोगों के साथ नाश्ता व भोजन आदि का बेहतर इंतजामात करवा कर वन दरोगा को विदाई दी गयी! जिसकी डिवीजन भर में सराहना हो रही है!







More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-