May 2, 2026

उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 27.01.2021- अजय मिश्रा

Spread the love

*उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों का विवरण दिनांक 27.01.2021*

 

01. *यूपी एटीएस:* आपराधिक षड्यंत्र के तहत गिरोह बनाकर फर्जी आईडी के आधार पर सिम प्राप्त कर विभिन्न बैंकों में ऑनलाइन खाता खोलकर अवैधानिक रूप से आपराधिक गतिविधियों से प्राप्त धनराशि का आदान प्रदान करने वाले 14 अभियुक्तगण व 02 चीनी अभियुक्तगण की गिरफ्तारी पूर्व में की गई थी. *इसी क्रम में गिरफ्तार चीनी अभियुक्तों के बयानों एवं साक्ष्यों के आधार पर चीनी नागरिक सुन जी यिंग को गुरुग्राम हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है.* अभियुक्त के बिजनेस वीजा की वैधता माह जनवरी 2021 में समाप्त हो चुकी है. *इसके द्वारा लगभग 500 भारतीय नंबरों पर व्हाट्सएप रजिस्ट्रेशन के लिए जनरेटर ओटीपी को भी चैट ऑब्लिक व्हाट्सएप के माध्यम से चाइनीस नागरिकों को शेयर किया गया था.*

 

02. *यूपी एसटीएफ:* प्रदेश व देश के विभिन्न महानगरों में डकैती तथा हत्या जैसे अपराध करने वाले एवं कई बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की योजनाएं बना रहे *अपराधियों के एक गैंग का खुलासा करते हुए मुंबई के मीरा रोड स्थित एस कुमार गोल्ड एंड डायमंड शॉप पर असलहों के बल पर लूटपाट की घटना करने वाले गिरोह* के सरगना विनय कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह निवासी ग्राम व पोस्ट ताड़ीघाट थाना सोहावल,गाजीपुर सहित उसके साथियों दिनेश निषाद निवासी ग्राम सरोज बदेवर थाना केराकत जनपद जौनपुर व शैलेंद्र कुमार कुमार मिश्र उर्फ बबलू मिश्र निवासी ग्राम व पोस्ट कटारी थाना चोलापुर जनपद वाराणसी को देवा रोड थाना चिनहट लखनऊ से आज प्रातः गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से लूट के 527400₹ नगद सोने चांदी हीरे के आभूषण एवं जवाहरात, 01 रिवाल्वर .38 बोर, 01 तमंचा 03 दर्जन से अधिक कारतूस, 02 मोबाइल फोन आदि बरामद किया गया है.*

 

03. *यूपी एसटीएफ:* की नोएडा फील्ड यूनिट द्वारा *फर्जी मर्चेंडाइज साइट कंपनी बनाकर विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड धारकों का डाटा प्राप्त कर धोखाधड़ी करके ग्राहकों का पैसा निकाल कर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़* करते हुए गिरोह के सरगना सौरभ भारद्वाज निवासी सूर्य नगर सेक्टर 91 फरीदाबाद हरियाणा सहित उसके साथियों आस मोहम्मद उर्फ आशु निवासी ग्रीन फील्ड कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा, लखन गुप्ता उर्फ गोलू तथा शिवम गुप्ता निवासीगण संगम विहार नई दिल्ली को सूर्य नगर कॉलोनी फरीदाबाद हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 लैपटॉप, 14 मोबाइल फोन, डाटा अंकित की गई 01 डायरी, 01 स्कॉर्पियो, 01 होंडा सिटी कार, 6,59,000₹ नगद तथा 61 पेज जिनमें बैंकों के लगभग 6000 क्रेडिट कार्ड कस्टमर का डाटा अंकित है बरामद किया गया है.*

 

04. *यूपी एसटीएफ:* द्वारा जनपद सुल्तानपुर के थाना चांदा पर पंजीकृत *यूपी गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित व 25000₹ के इनामिया अपराधी* अरुण प्रताप सिंह उर्फ लोहा सिंह निवासी राजवाड़े रामपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है.

 

05. *जनपद बहराइच:* थाना कैसरगंज क्षेत्र से *दिनाँक 24.01.2021 को कार चालक को घायल कर टाटा एल्ट्रोस कार व मोबाइल फोन लूट की घटना का 24 घंटे में सफल अनावरण* करते हुए पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण- शिवम सिंह निवासी कारीकोट थाना सुजौली जनपद बहराइच, विपिन मिश्रा निवासी जोशियापुरा गैलेक्सी जिम के पास कोतवाली नगर बहराइच, जीतू भाष्कर निवासी घसियारीपुरा चुंगीनाका कोतवाली देहात जनपद बहाइच को गिरफ्तार किया गया है. अभियुक्तगण के *कब्जे से लूटी गयी टाटा एल्ट्रोस कार, लूटे गये मोबाइल फोन,पैन कार्ड, पासबुक, बैग, विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गयी 04 मोटरसाइकिलें व 01 हाण्डा ऐक्टिवा बरामद की गयी है.*

 

06. *जनपद अमेठी:* थाना जगदीशपुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शांति मार्केट कस्बा जगदीशपुर के एक मकान में *अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़* करते हुए 02 अभियुक्तगण रियासत अली व सोहराब अली उर्फ चांद को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्तगण के कब्जे से 01 बंदूक 12 बोर, 01 तमंचा, 254 कारतूस,कारतूस में भरी जाने वाली तीन प्रकार की बारूद, शस्त्र तथा कारतूस बनाने/भरने की मशीन व उपकरण आदि भारी मात्रा में सामग्री बरामद किया गया है.*

 

07. *जनपद मैनपुरी:* थाना भोगांव पुलिस द्वारा *शातिर वाहन चोरों एवं वाहन काटकर पार्ट्स बेचने वाले 06 अभियुक्तगण-* मुन्ना उर्फ फरमान अली, सैफ अली, राजू उर्फ महकू, अंजीव, मोनू उर्फ राजेंद्र तथा मनीष निवासीगण थाना क्षेत्र भोगांव जिला मैनपुरी को गिरफ्तार करते हुए *उनके कब्जे से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें एवं 02 मोटरसाइकिलों के पार्ट्स, 01 मोटरसाइकिल काटने की मशीन व 02 मोबाइल फोन बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है.*

 

08. *जनपद जौनपुर:* थाना चन्दवक पुलिस द्वारा गुलरा खड़ंजा मोड़ वहद ग्राम इब्राहिमपुर में हुई *पुलिस मुठभेड़ में हत्या की नीयत से जा रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी व थाना फूलपुर जनपद वाराणसी से वांछित अभियुक्त* आदर्श सिंह निवासी बेहड़ा थाना केराकत जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। *अभियुक्त के कब्जे से 01 पिस्टल .32 बोर, कारतूस व 01 चोरी की मोटरसाइकिल हीरो होण्डा स्पलेन्डर बरामद हुई है.*

 

09. *जनपद जौनपुर:* थाना बक्सा पुलिस व क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर महिमापुर गांव के पास *शातिर बदमाशों से हुई मुठभेड़ में 25000₹ का पुरस्कार घोषित अभियुक्त* लालचंद्र निवासी पूरा बलाई थाना बदलापुर जनपद जौनपुर तथा इसके साथियों- सौरभ निवासी सेहमलपुर थाना जलालपुर जौनपुर एवं निलेश कुमार उर्फ पंकज निवासी पीथापुर थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. *अभियुक्तगण के कब्जे से लूट के 5000₹ नगद, 02 मोबाइल फोन, चोरी की 01 मोटरसाइकिल, 03 तमंचे व कारतूस बरामद किए गए हैं.*

 

10. *जनपद सहारनपुर:* थाना ननौता पुलिस द्वारा *शातिर अपराधियों के साथ हुई मुठभेड़* में तनवीर राव निवासी बाबूपुरा थाना नानौता को गिरफ्तार किया गया है. *अभियुक्त पर लूट, चोरी आदि के 01 दर्जन से ज्यादा अभियोग पंजीकृत हैं. अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा व कारतूस बरामद किया गया है.*