April 21, 2026

शातिर मोटरसाइकिल चोर ड्यूटी मुंशी की लापरवाही से हथकड़ी समेत हिरासत से हुआ फरार।सुचना पर कैन्ट पुलिस में खलबली इंस्पेक्टर कर रहे है मामले की जांच।

Spread the love

*अधिवक्ताओं के द्वारा पकड़ कर कैन्ट पुलिस को दिए गए शातिर मोटरसाइकिल चोर ड्यूटी मुंशी की लापरवाही से हथकड़ी समेत हिरासत से हुआ फरार।सुचना पर कैन्ट पुलिस में खलबली इंस्पेक्टर कर रहे है मामले की जांच।*

मिली जानकारी के अनुसार कचहरी परिसर से शनिवार की दोपहर एक शातिर मोटरसाइकिल चोर दाऊद उर्फ़ मोनू निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा को अधिवक्ताओं ने पकड़ कर कचहरी चौकी के सिपुर्द किया गया था।चौकी प्रभारी के द्वारा फैंटम दस्ते के सिपाहियों द्वारा कैन्ट थाने के सिपुर्द किया गया।थाने में तैनात ड्यूटी मुंशी उमाकांत सिंह के द्वारा लापरवाही पूर्वक उसे हथकड़ी लगाकर कार्यालय में ही बैठाया गया।इस बीच मौका पाकर उक्त शातिर मय हथकड़ी फरार हो गया।फरार होने की जानकारी मिलते ही कार्यालय में हडकंप मच गया।आनन फानन में इंस्पेक्टर को सुचना देते हुए शातिर की तलाश में चौकी फुलवरिया समेत कई पुलिसकर्मियो को तलाश हेतु लगाया गया लेकिन उसका पता नही चल सका ज्ञात हो उक्त ड्यूटी मुंशी पूर्व में भी कई विवादों में रहा है थाने में आने वाले फरियादियों से दुर्व्यहवार करना उसकी आदतों में शामिल है।फ़िलहाल मामले की जांच इंस्पेक्टर कैन्ट विजय बहादुर सिंह कर रहे है।उन्होंने बताया कि मोटरसाइकिल चोरी के मामले में पूछताछ के वास्ते उसे थाने पर बुलाया गया पूछताछ में उससे कोई खास जानकारी नही मिली तो उसे छोड़ दिया गया।