*प्रेस नोट- सराहनीय कार्य दि0- 26.01.2021*
*थाना कांट पुलिस को मिली बडी सफलता,*
*मात्र 24 घण्टों मे बैंक मे चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को पुलिस मुठभेड मे किया गिरफ्तार,*
*अवैध असलहा सहित मोटरसाइकिल व आलानकब बरामद।*
दिनांक 24/25.01.21 की रात्रि को अज्ञात चोरों द्वारा थाना कांट के ग्राम सरथौली स्थित बैंक आफ बडौदा की जाली तोडकर बैंक का लॉकर व बैक एटीएम से कैश चुराने का प्रयास किया गया तथा बैंक मे मौजूद पासबुक, बैंक अभिलेख चोरी किया गया । सूचना पर थाना कांट पर मु0अ0स0- 49/21 धारा- 457/380/411 भादवि पंजीकृत किया गया ।
श्री एस आनन्द पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा बैंक मे हुई चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुए श्री संजय कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर व श्री महेन्दपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर के निर्देशन मे 05 पुलिस टीमे गठित की गयी तथा घटना का शीघ्र अनावरण कर अभियुक्तों को गिरफ्तार करने हेतु कडे निर्देश दिये गये । गठित की गयी पुलिस टीमों का पर्यवेक्षण पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा स्वयं किया जा रहा था ।
इसी क्रम मे गहनता से छानबीन करने पर दिनांक 25.01.21 को करीब 19.40 बजे थाना कांट पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुठभेड के दौरान ग्राम कुतुआपुर रोड के पास नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा इस दौरान एक अभि0 सडके पुत्र सोनपाल मौके से फरार होने मे सफल रहा । अभियुक्तो के पास से अवैध असलहा, आलानकब, नकब लगाने के उपकरण, चोरी की गयी पासबुक आदि बरामद की गयी । इस सम्बन्ध मे थाना कांट पर मु0अ0स0-50/21 धारा- 307 भादवि (पुलिस मुठभेड) व मु0अ0स0-51/21 धारा- 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम छोटे लल्ला उपरोक्त व मु0अ0स0- 52/21 धारा- 3/25/27 आर्म्स एक्ट बनाम कल्लू उपरोक्त व मु0अ0स0- 53/21 धारा- 420/467/468/471/411 भादवि बनाम छोटे लल्ला,कल्लू व सडके उपरोक्त के विरुद्ध पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है । पूछताछ मे अभियुक्तो द्वारा बैंक मे चोरी किये जाने की घटना को स्वीकार किया गया है । फरार अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा प्रयास किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार अभि0*-
1-छोटे लल्ला पुत्र शिवशरण ब्राहमण नि0 ग्राम सरथौली थाना कांट जिला शाह0
2-कल्लू पुत्र सोनपाल सिंह नि0 ग्राम सरथौली थाना कांट जिला शाहजहाँपुर
*फरार अभि0-*
1-सडके पुत्र सोनपाल सिंह नि0 ग्राम सरथौली थाना कांट जिला शाहजहाँपुर
*आपराधिक इतिहास- अभि0 कल्लू पुत्र सोनपाल नि0 ग्राम सरथौली थाना कांट जिला शाह0*
1-मु0अ0स0-396/17 धारा- 392/411 भादवि थाना कांट जिला शाह0 ।
*बरामदगी का विवरणः-*
1-02 अदद नाजायज तंमचा 315 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर व 02 अदद खोखा कारतूस 12 बोर
2-02 अदद पासबुक व 3-आला नकब 4-एक कैंची,एक लोहे की कील व पिटी हुई चाबी 5- एक चोरी की मो0सा0 अपाचे न0-यू0पी027 ऐ0डी0594
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-*
1.उ0नि0 श्री सुन्दर लाल वर्मा थाना कांट शाहजहांपुर
2.का0 1606 रवि कुमार थाना कांट जिला शाहजहाँपुर
3. का0 534 रामसंजीवन थाना कांट जिला शाहजहाँपुर
4. का0 18 यासीन खां थाना कांट जिला शाहजहाँपुर
5. का0 2030 सद्दाम हुसैन थाना कांट जिला शाहजहाँपुर

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-