वाराणसी: मंडुआडीह में बदमाशों संग मुठभेड़, दारोगा व 50 हजार का इनामी बदमाश घायल…गोलीबारी से इलाके में मचा हड़कंप….
सरफ़राज़ अहमद
**************
वाराणसी: मंडुआडीह क्षेत्र के नाथूपुर में पुलिस और बदमाशों संग देर शाम मुठभेड़ हो गई। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस फोर्स मौके की ओर रवाना हो गई। इस दाैरान गोलीबारी से स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। मुठभेड़ में दारोगा प्रदीप को जहां गोली लगी वहीं पचास हजार का इनामी शातिर बदमाश प्रमोद भी पुलिस की गोली से घायल हुआ है।
पुलिस संग मुठभेड़ के दौरान पुलिस और बदमाश के बीच गोलियां चलीं तो इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि थोड़ी देर बाद शांति हुई तो बाइक सवार घायल बदमाश माैके से पकड़ लिया गया। घटनास्थल को पुलिस ने अपनी सुरक्षा में ले लिया है और घायलों को अस्पताल भेज दिया है।








More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-