*विकास कार्य में अनियमितता की शिकायत पर जिम्मेदारों की चुप्पी*
यूपी फाइट टाइम्स
ठा. अनीष सिंह
*फतेहपुर(ब्यूरो)*- जनपद में लगातार विकास कार्यों में अनियमितता व धांधली की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं और ग्राम प्रधानो के भ्रष्टाचार को लेकर ग्रामीण लगातार जिम्मेदारों से शिकायत कर रहे हैं और ऐसे भ्रष्ट लोगों पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं पर जिम्मेदार ग्रामीणों की शिकायत को अनसुना कर रहे हैं ।
जानकारी के मुताबिक बता दें कि फतेहपुर जनपद के धाता विकासखंड के ग्राम पंचायत सेमरी के रहने वाले बाल करण सिंह ने कई दिनों पहले ग्राम प्रधान द्वारा कराए गए विकास कार्यों में अनियमितता की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी बता दें कि सेमरी गांव के रहने वाले ग्रामीणों ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया था कि ग्राम प्रधान द्वारा खड़ंजा नाली शौचालय व हैंडपंप की रिबोर के नाम पर फर्जी तरीके से पैसा निकाल लिया गया है जबकि ग्राम प्रधान द्वारा ऐसा कोई कार्य नहीं कराया गया है और साथ ही ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर जांच की मांग की थी जिस पर शिकायत को संज्ञान में लेते हुए जिला अधिकारी ने 19 मार्च को जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर को जांच अधिकारी नामित कर उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार व ग्रामीणों द्वारा की गई शिकायत की आख्या मांगी थी पर अभी भी जिम्मेदारों द्वारा ग्रामीणों की शिकायतों का समाधान नहीं किया गया और सिर्फ खानापूर्ति कर मामले को ठंडे बस्ते में दफन कर दिया है
ग्रामीणों ने बताया कि हमने जन सूचना के तहत कराए गए विकास कार्यों का विवरण भी मांगा था लेकिन अभी तक हमें ब्यौरा नहीं दिया गया है और जिम्मेदारों द्वारा ग्राम प्रधान पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है ।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-