September 29, 2026

हरिद्वार महाकुंभ से पहले साधु संतों की वर्षों से चली आ रही मांग हुई पूरी- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रयागराज

 

हरिद्वार महाकुंभ से पहले साधु संतों की वर्षों से चली आ रही मांग हुई पूरी,

 

उत्तराखंड की त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार ने पूरी की साधु संतों की मांग,

 

त्रिवेन्द्र सिंह रावत कैबिनेट ने भू समाधि के लिए जमीन देने के प्रस्ताव को दी मंजूरी,

 

साधु संतों की सबसे बड़ी संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने किया स्वागत,

 

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत का जताया आभार,

 

कहा संन्यास परम्परा में संतो का शरीर पूरा होने के बाद उन्हें जल और भू समाधि दिये जाने की है परम्परा,

 

हरिद्वार में भू समाधि के लिए जमीन नहीं थी उपलब्ध,

 

जिसके चलते साधु संतों के शरीर त्यागने के बाद उन्हें जल समाधि दी जाती थी,

 

जिससे जल प्रदूषण भी होता था,

 

उत्तराखंड सरकार ने सिंचाई विभाग की 5 हेक्टेयर जमीन साधु संतों को भू समाधि दी है,

 

जिससे अब इस समस्या का स्थाई रूप से समाधान हो गया है,

 

महंत नरेंद्र गिरी ने कहा इस जमीन की देखभाल भी अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ही करेगा,

 

महंत नरेंद्र गिरि ने हरिद्वार के साधु संतों से की अपील,

 

भू समाधि के लिए जमीन की उपलब्धता होने के बाद जल समाधि पूरी तरह से बंद कर दें,

 

ताकि गंगा जल में कोई प्रदूषण न हो और गंगा का प्रवाह भी अविरल और निर्मल बना रहे।