May 13, 2026

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती मनाया गया – CIB व MVD परिवार

Spread the love

क्राइम इंवेस्टिगेशन ब्यूरो ( CIB) ( अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन ) , मनोहर विचार धारा (राष्ट्रीय समाचार पत्र) व MVD इंडिया न्यूज परिवार के तरफ से नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयन्ती मनाया गया।

चेयरमैन सहित परिवार मौजूद सभी लोगों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती पर
उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के महान सपूत
और स्वाधीनता आन्दोलन के महानायक थे : चेयरमैन

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश में स्वतंत्रता आन्दोलन
को दिशा दी तथा देश के बाहर आजाद हिन्द फौज का गठन
कर युवाओं को स्वाधीनता यज्ञ के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया : श्री सियाराम मिश्रा जी

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के लिए भारत की स्वाधीनता
सर्वाेपरि थी, आज हर देशवासी उन्हें याद कर रहे हैं : श्री सियाराम मिश्रा जी

नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने भारत को पराधीनता की
बेड़ियों से मुक्त कराकर सदियों से पीड़ित-प्रताड़ित देश की
जनता को एक नई भोर की ओर ले जाने का संकल्प लिया था : श्री आर पी सिंह जी

व्यक्ति का सद्संकल्प उसके जीवन को
सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाता है : श्री आर पी सिंह जी

चेयरमैन ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती को ‘पराक्रम दिवस’ के
रूप में मनाए जाने के लिए प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया

23 जनवरी, 2021 को
चेयरमैन श्री ए एम पाण्डेय जी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 125वीं जयन्ती पर आज यहां नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।
चेयरमैन जी ने इस अवसर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस भारत माता के महान सपूत और स्वाधीनता आन्दोलन के महानायक थे। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश में स्वतंत्रता आन्दोलन को दिशा दी तथा देश के बाहर आजाद हिन्द फौज का गठन कर युवाओं को स्वाधीनता यज्ञ के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
चेयरमैन जी ने कहा कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के लिए भारत की स्वाधीनता सर्वाेपरि थी। राष्ट्रधर्म उनका धर्म था। भारत को पराधीनता की बेड़ियों से मुक्त कराकर सदियों से पीड़ित-प्रताड़ित देश की जनता को एक नई भोर की ओर ले जाने का उन्होंने संकल्प लिया था। आज हर देशवासी उन्हें याद कर रहा है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयन्ती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाए जाने के लिए चेयरमैन जी ने प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया।
चेयरमैन जी ने कहा कि व्यक्ति का सद्संकल्प उसके जीवन को सफलता की ऊंचाइयों की ओर ले जाता है। नेताजी का स्लोगन ‘तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा’ एक नारा मात्र नहीं था। यह स्वाधीनता आन्दोलन के साथ देशवासियों को जोड़ने का मंत्र बन गया।
इस अवसर पर CIB व MVD परिवार के चेयरमैन श्री ए एम पाण्डेय जी , श्री सियाराम मिश्रा जी, श्री आर पी सिंह, श्री राजा दुबे जी,श्री सदानन्द प्रसाद जी, श्री जतिन सिंह जी,श्री मधवानन्द पाण्डेय जी वगैरह लोग मौजूद थे।