June 25, 2026

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर अंकुर व बंधन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के विभूतिखंड में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में आरोपी शूटर अंकुर व बंधन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने इनाम की घोषणा की है। ये दोनों आरोपी शूटर आजमगढ़ के रहने वाले हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में दोनों का नाम सामने आया था।

 

बता दें कि विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर 9 दिन पहले गैंगवार में अज्ञात बदमाशों ने अजीत सिंह को मौत के घाट उतार दिया था। मामले में नौ दिन बाद भी शूटरों का कोई सुराग नहीं लगा है। पुलिस और एसटीएफ की टीमें शूटरों की तलाश में खाक छान रही हैं।