June 25, 2026

अतीक अहमद मामले में सीबीआई टीम पहुंची देवरिया- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ

 

अतीक अहमद मामले में सीबीआई टीम पहुंची देवरिया

 

करीबियों समेत जेल अधिकारियों पर भी सीबीआई की नजर

 

अतीक प्रकरण में सीबीआई ने एक बार फिर देवरिया में डेरा डाल दिया है

 

टीम के सदस्यों ने तत्कालीन जेल अधीक्षक समेत पांच जेलकर्मियों के विरुद्ध कोतवाली में दर्ज मुकदमे के विवेचक से पूछताछ की

 

जांच टीम के दो सदस्य शहर के सिंचाई विभाग के डाक बंगले में रुके हुए हैं

 

25 दिसंबर 2018 को अतीक अहमद के इशारे पर लखनऊ के कारोबारी मोहित जायसवाल का अपहरण कर जेल में लाकर पिटाई करने के मामले की जांच सीबीआई कर रही है

 

सीबीआई टीम के निशाने पर अतीक के करीबियों के अलावा जेल के अधिकारी भी हैं

 

इस मामले में जेल अधीक्षक केपी त्रिपाठी ने कोतवाली में पूर्व जेल अधीक्षक दिलीप पाण्डेय, जेलर मुकेश कटियार, डिप्टी जेलर देवनाथ यादव, वार्डर मुन्ना पाण्डेय और राकेश पाण्डेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था

 

मामले की विवेचना सदर कोतवाली के दरोगा बृजेश दूबे कर रहे हैं

 

जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम ने सभी जेल अधिकारियों और बंदी रक्षक के वर्तमान तैनाती स्थल की जानकारी ली