June 23, 2026

एसपी अनुराग आर्य की प्रतापगढ़ मे वापसी की हो रही है मांग- अजय मिश्रा

Spread the love

*एसपी अनुराग आर्य की प्रतापगढ़ मे वापसी की हो रही है मांग*

 

*लगातार हो रही व्यापारियों से लूट , व्यापारी डर कर कारोबार करने को मजबूर*

 

 

 

*प्रतापगढ़ ।* पूर्व एसपी अनुराग आर्य के कार्यकाल मे अपराध पर काफी हद तक अंकुश लग गया था, लेकिन उनकी कार्यशैली शायद अपराधियों को तो पसंद थी ही नहीं, वहीं सफेदपोश को पंसद भी नहीं था। इसलिये उनका तबादला‌ कर दिया गया। किसलिये उनका तबादला‌ किया गया, यह आमजनमानस के मन मे आजतक खटक रहा है। उनके जाने के बाद से लगातार नवागत एसपी को अपराधी अपराध करके उनको चुनौती देते नजर आ रहे हैं। कई टीम‌ लगी है अपराधियों पर नकेल कसने के लिये, लेकिन अपराधियों को शायद पुलिस का खौफ नहीं है। पुलिस की तरफ से भी लगातार अपराधियों को पकडने का का‌म हो रहा है। अपराधी और पुलिस मे मुदभेड भी हो रही है, इसके पश्चात भी अपराधी अपराध को अंजाम‌ देकर पुलिस को खुलेआम‌ घटना कारित कर चुनौती दी रही है। दबेजुबान से आमजनमानस फिर से पूर्व एसपी अनुराग आर्य को प्रतापगढ़ का एसपी बनना देखना चाहती है। ऐसा नहीं है कि नवागत एसपी अपने कार्य मे ढिलाही बरत रहे हैं, लेकिन समय उनका साथ नहीं दे रहा है।