April 19, 2026

लखनऊ के काला पहाड़, जमुना और एल्डिको झीलों का होगा कायाकल्प, LDA खर्च करेगा दस करोड़- अजय मिश्रा

Spread the love

लखनऊ के काला पहाड़, जमुना और एल्डिको झीलों का होगा कायाकल्प, LDA खर्च करेगा दस करोड़

 

लखनऊ

 

अवस्थापना निधि से दस करोड़ रुपये खर्च करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण।

लखनऊ अवस्थापना निधि से दस करोड़ रुपये खर्च करेगा लखनऊ विकास प्राधिकरण। बुद्धेश्वरन तालाब के बीच में आकर्षण का केंद्र बनेगा टापू। वहीं जमुना झील का अस्तित्व बनाए रखने के लिए इसकी भी साफ-सफाई की जाएगी। साथ ही इसे लोगों के आकर्षण का केंद्र बनाया जाएगा।

 

 

लखनऊ विकास प्राधिकरण (लविप्रा) बुद्धेश्वरन तालाब और काला पहाड़, जमुना तथा एल्डिको झीलों का कायाकल्प करने जा रहा है।* अवस्थापना निधि से दस करोड़ रुपये की लागत से ये तालाब और झीलें आने वाले चंद महीनों में अपने वास्तविक स्वरूप में दिखेंगी। ऐसा करने के लिए प्राधिकरण ने पूरा खाका तैयार किया है। आस्था के प्रतीक बुद्धेश्वरन तालाब को और आकर्षित बनाने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। तालाब के बीचों-बीच एक टापू बनाया जाएगा। उस टापू तक पहुंचने के लिए एक पुल बनेगा। लाइटिंग के साथ ही उसके आसपास बैठने की व्यवस्था भी होगी