June 10, 2026

वाराणसी पुलिस की पकड़ में आया वांछित अभियुक्त चंदन कुमार गौड़।

Spread the love

वाराणसी/-लोहता एवं जंसा पुलिस के संयुक्त अभियान के तहत एक वांछित अपराधी चंदन को रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।वांछित अभियुक्त ग्राम सरहरी थाना लोहता का रहने वाला है।पुलिस को इसके पास से 1 तमंचा 12 बोर,2 जिंदा कारतूस 12 बोर का और साथ में एक बाइक और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।पकड़ा गया वांछित अपराधी चन्दन कुमार गौड़ के ऊपर मुक़दमा अपराध संख्या 304/18 धारा 392,427 आईपी के तहत ऐसे कई केस दर्ज है।पुलिस के पूछताछ करने पर अभियुक्त ने पूर्व में किये गए लूट की घटना को स्वीकारते हुए कहा कि 2 नवंबर को उसने ग्राम लहिया थाना जंसा में अपने साथियों के साथ ऑटो चालक से 3000 रुपए र एक मोबाइल तथा रामेश्वर पुल के पास ट्रक चालक से 5000 रुपया दो मोबाइल लूटा था जो खर्च हो गया।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक राकेश सिंह थाना लोहता, प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार थाना जंसा एवं उनकी पुलिस टीम शामिल रही।फोटो

रिपोर्टर -प्रशान्त पाण्डेय