आगरा के रकाबगंज क्षेत्र में एक किशोरी के साथ पड़ोसी युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस मामले में थाने में शिकायत की गई है। घटना से किशोरी दहशत में है। रकाबगंज क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह 16 वर्षीया बेटी और दो बेटों के साथ रहती है।
मंगलवार रात को 12:30 बजे पड़ोसी दो युवक घर में घुस आए। वह बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। बेटी के शोर मचाने पर वह आ गई।
इस पर युवक धमकी देकर भाग गए। घटना से महिला और उसकी बेटी दहशत में हैं। बुधवार को थाना रकाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।





More Stories
आज आसमान में ऐसा खगोलीय नजारा देखा जा रहा जिसमें सूरज के चारों ओर सतरंगी इंद्रधनुषीय घेरा बना हुआ-
कोरोना के नए वैरिएंट के कारण संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे-
देशभर में बढ़ रहे कोरोना केसों के बीच IIT कानपुर के प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने कहा-