बुलंदशहर: अयोध्या प्रकरण पर सपा के कद्दावर नेता आज़म खान का बयान, बोले भाजपा ने नहीं शिवसेना ने गिराया था बावरी मस्ज़िद का ढांचा।
आज़म ने पत्रकारों के सवाल पूछने पर कई विवादित बयान भी दिए।
साक्षी महाराज पर सवाल पूछने पर, आज़म ने कहा बलात्कारी पर पूछे गए सवाल का नहीं दूंगा जवाब।
अयोध्या में मुस्लिम पलायन से जुड़े सवाल पर आज़म ने दिया विवादित बयान।
कहा मोदी जी मुस्लिम्स को देश से पलायन कराने का बताएं रास्ता, हम देश से ही कर जाएंगे पलायन।
अखिलेश- शिवपाल मतभेद मामले में सवाल से बचते नज़र आए आज़म खान।
मीडिया पर भी आज़म ने बोला हमला।
कहा बेरोजगार युवा आत्महत्या कर रहे हैं लेकिन नहीं दिखाती मीडिया।
महागठबंधन पर भी आज़म ने दिया बयान।
बोले महागठबंधन हो तो अच्छा, ना हो तो भी अच्छा।
आज़म ने आरएसएस पर भी साधा निशाना।
कहा संविधान को नहीं मानती RSS, ना ही राष्ट्र ध्वज को ही मानती है RSS।
बुलंदशहर के गुलावठी एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे, सपा नेता आज़म खान।





More Stories
किसी को देखते ही उसके भीतर छिपी मंशा को जान लेना, हम कितने बड़े भ्रम में-
अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन को बड़ा झटका-
अचानक गायब हुआ अतीक पर गोलियां बरसाने वाले शूटर लवलेश का परिवार, घर पर लगा ताला-