अयोध्या :- शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने रामनगरी अयोध्या में आज लक्ष्मण मैदान में पूजा-अर्चना के बाद केंद्र सरकार से कहा कि हमें राम मंदिर बनाने की तारीख चाहिए। उन्होंने संत सम्मान समरोह तथा आशीर्वादोत्सव में कहा कि अब हम मंदिर बनाने के लिए लंबा इंतजार नहीं कर सकते हैं।
अयोध्या :- भगवान राम की नगरी अयोध्या में 24 व 25 को होने वाले आशीर्वाद व धर्म सभा पर कुछ अल्पसंख्यकों में असुरक्षा की भावना के बीच बड़ी संख्या में मुस्लिमों ने यहां आने वाले राम मंदिर समथकों पर पुष्प वर्षा की। इन सभी ने इसको लेकर योजना तैयार की है। समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता अंगद सिंह तथा राम मंदिर के लिए बड़ा अभियान चलाने वाले बब्लू खान के संयोजन में धर्मसभा में शिरकत के लिए आ रहे मंदिर समर्थकों पर पुष्प वर्षा की गई।
अयोध्या :- रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण मामले में मुस्लिम पक्षकार इकबाल अंसारी के आवास की सुरक्षा बढ़ा गई है। मुख्य मार्ग से आवास की तरफ जाने वाली सड़क को सील किया गया है। दोनों तरफ आरएफ की कंपनी लगाई गई हैं। सिविल पुलिस भी तैनात है। अयोध्या में शिव सैनिकों की मौजूदगी को देखते प्रशासन ने फैसला लिया है। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर मंदिर निर्माण मामले को लेकर उपजे माहौल से इकबाल अंसारी बेहद असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वह लगातार सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।
अयोध्या :- 25 नवंबर को होने वाले धर्म सभा को लेकर सीएम योगी करने वाले हैं मीटिंग। जिसमें धर्म सभा को लेकर प्रशासन को निर्देश देंगे । अयोध्या में रविवार को होने वाले धर्म सभा को लेकर किया गया ये मीटिंग ,योगी धर्म सभा को लेकर देंगे कुछ निर्देश।अयोध्या में इन दिनों राम मंदिर को लेकर जुट रहे रामभक्तों को देखते हुए राज्य सरकार अपनी तरफ से कोई चूक नहीं होने देना चाहती है। इसलिए सीएम योगी रविवार को होने वाली धर्म सभा को देखते हुए अपने घर में मीटिंग लकरने वाले हैं। मीटिंग के अंतर्गत रविवार को होने वाली सभा को लेकर कई अहम निर्देश देंगे। इस वक़्त अयोध्या में 1992 जैसा माहौल बनता जा रहा है। पूरे अयोध्या को सुरक्षा की दृष्टि से किले के रूप में परिवर्तित हो गयी है। गौरतलब है कि राम मंदिर के निर्माण को लेकर इस समय अयोध्या में विश्व हिन्दू परिषद और शिवसेना अयोध्या में ही जुटी हुयी है। वहीं सरकार सुरक्षा |
अयोध्या :- राम मंदिर को लेकर मामला एक बार फिर से गर्म हो गया है। 31 अक्टूबर और 2 नवंबर 1990 के बाद बाबरी ढांचा ढहाने की तिथि 6 दिसंबर 1992 के बाद अयोध्या फिर परीक्षा देने को तैयार है। विश्व हिंदू परिषद की धर्मसभा भक्तमाल की बगिया में आयोजित की गई है। सभा दोपहर में होगी लेकिन राम नगरी का ताप राम भक्तों के आने के साथ चढ़ना शुरू हो गया है। शिवसेना अध्यक्ष उद्घव ठाकरे भी अयोध्या पहुंच चुके हैं और इसी बीच एक मोबाइल ऐप भी लांच हुआ है जिसके जरिए लोग अयोध्या में राम मंदिर के समर्थन में वोट कर सकते हैं तो आइए जानते हैं इस वोटिंग ऐप का नाम और फीचर।
अयोध्या : – अयोध्या में 25 नवबंर को श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर निर्माण के संकल्प के लिए होने वाली धर्म सभा में शामिल होने के लिए बनारस से विहिप व बजरंग दल के कार्यकर्ता शनिवार को कैंट रेलवे स्टेशन से गोंडा इंटर सिटी ट्रेन से रवाना हुए।350 से ज्यादा की संख्या में लोग अयोध्या गए। इस दौरान बड़ी संख्या में जीआरपी और आरपीएफ के जवान प्लेटफॉर्म पर तैनात रहे। माथे पर तिलक, सिर पर भगवा गमछा लपेटे व हाथों में रामनामी झंडा लिए कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे।
अयोध्या: उद्धव ठाकरे सपरिवार शामिल हुए आरती में ।सरयू नदी में किनारे किया गंगा आरती ।
अयोध्या : उद्धव ठाकरे का बयान ।मै राजनीती नही करने आया हूँ । सरकार राम मन्दिर पर अध्यादेश लाये हम समर्थन करेंगे । सब साथ आयेंगे तो जल्द बनेगा मन्दिर ।राम मन्दिर पर चुप नही बैठेगा हिन्दू ।मै राजनिती करने नही मन्दिर की तारिख जानने आया हूँ सरकार ।सीना बडा होने से कुछ नही होता दिल बडा होना चाहिए ।सोई हुई सरकार को जगाने आया हूँ। कुम्भकरण तो 6महीना सोता था ये चार साल से सो रहे हैं ।
हापुड़ – अयोध्या में राममंदिर को लेकर बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल का बड़ा बयान। शिवसेना अध्यक्ष में समर्थन में दिखे बीजेपी सांसद। बीजेपी सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा की श्री रामजन्म भूमि पर राममंदिर शीघ्र बनना चाहिए।
लखनऊ :अयोध्या में बढ़ती हलचल को लेकर मौलाना ख़ालिद राशीद का बयान ।अयोध्या में 1992 जैसा माहौल बनाने की हो रही कोशिश.हर मज़हब के लोगो की सुरक्षा के किये जायें बंदोबस्त.कोर्ट के स्टेटस को बरक़रार रखने की है ज़रूरत’क़ानून व्यवस्था न बिगड़ने पाये यह प्रशासन और सरकार की है ज़िम्मेदारी’।

More Stories
Link Slot Bet 200 300 400 Paling Menjanjikan di QQ88 2026
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!