April 28, 2026

दर्जनभर कौवों की रहस्यमयी मौत से मची खलबली- अजय मिश्रा

Spread the love

प्रतापगढ़

 

दर्जनभर कौवों की रहस्यमयी मौत से मची खलबली

क्षेत्रीय लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है।

बर्ड फ्लू की आशंका के तहत पशुपालन विभाग की टीम ने जांच शुरू कर दी है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत मानिकपुर के शाहाबाद मोहल्ले में गंगा घाट की बनी सीढिय़ों व उसके आसपास करीब पांच सौ मीटर के दायरे में एक दर्जन से अधिक कौवों को मृत पड़ा देखा गया। कौवों के मृत पड़े होने की जानकारी होने पर मोहल्ले के लोग इकट्ठा होने लगे। आखिर इन कौवों की मौत कैसे हुई, इस बारे में मोहल्ले के लोग अंजान हैं। वहीं शाहाबाद गंगा तट पर कौवों की मौत को लेकर हलचल मची है। क्षेत्रीय लोगों में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत का माहौल है।