*अखिलेश यादव चुटकी लेते हुए बोले जिनकी पत्नी ही नहीं वो क्या जाने धर्म-कर्म*
चित्रकूट। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारवार्ता के दौरान बीजेपी सरकार पर तीखे तीर चलाते हुए कहा कि भाजपा सरकार का किया कोई विकास उन्हें धर्मनगरी में देखने को नहीं मिला। सारे विकास सपा कार्यकाल के किये हुए धरातल में दिखाई दे रहे हैं। 2 दिवसीय दौरे पर आये अखिलेश यादव इस बार कुछ ज़्यादा धार्मिक दिखाई दिए, धार्मिक होने के सवाल पर बोले आपको नहीं पता हम शुरू से धार्मिक है बस हम दिखावा नहीं करते। बोले हमारे घर पर मंदिर है जहां हम और हमारा परिवार नियमित पूजा पाठ करता है। हमारी पत्नी व्रत रखती है। चुस्की लेते हुए बोले जिनकी पत्नी ही नहीं वो धर्म कर्म क्या जाने।
इस दौरान जनता, कार्यकर्ताओ से कहीं ज़्यादा अखिलेश यादव का जादू कुछेक अफ़सरो पर भी देखने को मिला। सुरक्षा और ड्यूटी पर तैनात अफसर भी अखिलेश यादव के साथ फोटो खिंचवाने से खुद को रोक नहीं पाए।
*रिपोर्ट अभिलाष राम चित्रकूट*




More Stories
मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ में परिवार के 3 सदस्यों ने की ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या-
शहडोल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं-
वोटों के लिए पागल कहे जाने पर भड़के कमल नाथ, बोले- सड़कछाप गुंडे की भाषा बोल रहे सीएम शिवराज-