June 5, 2026

अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर डयूटी करते समय हुतात्मा हुए प्रतापगढ़ जनपद के गोड़े गांव के मूल निवासी नायब सूबेदार सुधाकर सिंह का बलिदान वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा- अजय मिश्रा

Spread the love

अरुणाचल प्रदेश के चीन सीमा पर डयूटी करते समय हुतात्मा हुए प्रतापगढ़ जनपद के गोड़े गांव के मूल निवासी नायब सूबेदार सुधाकर सिंह का बलिदान वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा ।। माँ भारती के इस वीर सपूत के बलिदान पर सम्पूर्ण जनपद के साथ साथ समूचे राष्ट्र को गर्व है ।। हुतात्मा हुए नायब सूबेदार सुधाकर सिंह के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुँचे जाँबाज़ हिंदुस्तानी सेवा समिति के अध्यक्ष आलोक आज़ाद ने कहा कि माँ भारती के रक्षा करते हुए उनके आँचल में सदा के लिए सोने वाले ऐसे जाँबाज़ सपूत इतिहास में सदा के लिए अमर हो जाते हैं । उन्होंने हुतात्मा हुए नायब सूबेदार सुधाकर सिंह की प्रतिमा लगाने की मांग करते हुए कहा कि हुतात्मा हुए जाँबाज़ सुधाकर सिंह के पैतृक ग्राम का नामकरण भी उनके नाम पर होना चाहिए ।। विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं भी मां भारती के ऐसे सपूतों के नाम से ही चलाई जानी चाहिए ।।