*गृह विभाग से जुड़े सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर–
जनवरी माह में ही लागू हो सकता है वाराणसी और कानपुर में पुलिस कमिशनरेट प्रणाली।
CM योगी पुलिस कमिशनरेट व्यवस्था लागू होने हेतु जल्द ही दे सकते हैं हरी झंडी।
*हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने ग्राम पंचायतों में प्रशासकों की तैनाती की वैधता को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर राज्य सरकार से जवाब तलब किया है
महाधिवक्ता राघवेंद्र सिंह को 20 जनवरी को सुनवाई के लिए नोटिस जारी करते हुए जवाबी हलफनामा मांगा है।
*मसूरी*
देर रात से हो रही है बारिश, तापमान में आई भारी गिरावट, ठंड से लोगों का हाल बेहाल, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश का जताया है अनुमान, प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जारी किया येलो अलर्ट
*रुड़की*
भाजपा पार्षद हेमा बिष्ट की तहरीर पर सिविल लाइंस पुलिस ने ठेकेदार संजय गुप्ता के खिलाफ मारपीट, छेड़छाड़ और पिस्टल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया।
*देहरादून*
नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में मानकों में संशोधन करेगी सरकार, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बेरोजगारों के ज्ञापन का संज्ञान लेकर बड़ी राहत दी है, स्वास्थ्य सचिव को दिए संशोधन का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश,अब नर्सिंग भर्ती के लिए 1 वर्ष के अनुभव की बाध्यता समाप्त हो जाएगी।
*आगरा*
प्रतिबंधित कारतूस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार, तीन अलग-अलग नाम के आधार कार्ड बरामद, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, धोखाधड़ी की में एफआईआर दर्ज कर भेजा जेल, एत्माद्दौला पुलिस ने दीपक नाम के व्यक्ति को भेजा जेल.
*Central Bureau of Investigation (CBI) has arrested three more persons, in connection with the 2019 Pollachi sexual assault case
*मुज़फ्फरनगर*
मंडी थाना क्षेत्र के पॉश इलाके पटेल नगर में देर शाम लगभग आधा दर्जन बदमाशों ने घर में घुसकर विद्युत विभाग के रिटायर्ड इंजीनियर और उनकी पत्नी को हथियारों की नोक पर बंधक बनाकर लाखों की नकदी, जेवरात पर हाथ साफ कर क्षेत्र में सनसनी फैला दी।
*सहारनपुर*
बकाएदारों पर कुर्की की सूची बनाई गई, नगर निगम के टैक्स बकाएदारों पर कार्रवाई, प्रवर्तन दल, राजस्व अधिकारियों दी गई सूची, नगरायुक्त के निर्देश पर बनाई गई सूची.
*नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (मुंबई) ने ड्रग्स मामले में फिल्म अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन को समन भेजा।
*हिमाचल प्रदेश: भारी बर्फबारी के कारण, कुल्लू जिले के सोलंग नाला और मनाली के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग -3 पर सैकड़ों पर फंसे पर्यटक।
*अम्बेडकरनगर*
अचानक शुरू हुए घने कोहरे ने बढ़ाई मुश्किलें, बिजबिल्टी कम होने से वाहनों की रफ्तार हुई धीमी, कोहरे की वजह से बढ़ी ठंड घरों में दुबके लोग.
*फ़र्रुखाबाद*
सेतु निगम की बड़ी लापरवाही से हादसा, पिलर के लिए खोदे गड्ढे में बाइक सवार गिरा, गड्ढे को बगैर बैरिकेडिंग कर खोदा गया, बाइक सवार घायल कराया गया भर्ती, फतेहगढ़ के भोलेपुर बेवर रोड का मामला.
*लखनऊ *
अधिवक्ता ने ट्रेन के सामने कूदकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा, गोमतीनगर विस्तार थाना क्षेत्र का मामला .
*लखनऊ*
गुमशुदा महिला को 2 घंटे में किया बरामद, कमिशनरेट पुलिस ने सकुशल किया बरामद, महिला को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा, पीड़ित परिजनों ने पुलिस का किया धन्यवाद, पीजीआई थाना निवासी महिला हुई थी लापता .
*लखनऊ*
IAS अफसरों को देना होगा संपत्ति का ब्यौरा, केंद्र के निर्देश पर उप्र सरकार ने जारी किया पत्र, विशेष सचिव नियुक्ति संजय कुमार सिंह ने सभी विभागाध्यक्षो को पत्र भेजा, आचरण नियमावली के तहत संपत्तियों की जानकारी ऑनलाइन भरना अनिवार्य।
*रायबरेली*
एमएलसी दिनेश सिंह के खिलाफ वारंट जारी, कोर्ट में हाजिर न होने पर वारंट जारी हुआ, एमपी एमएलए कोर्ट ने दिए आदेश, 18 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई.
*प्रतापगढ़*
अज्ञात बदमाशों ने बाइक सवार युवक को मारी गोली, गोली मारकर बदमाश हुए फरार, सीने में गोली लगने के चलते युवक की गंभीर हालत, कोहड़ौर कोतवाली क्षेत्र के मकूनपुर पेट्रोल पंप के पास की घटना
*ब्रेकिंग लखनऊ*
CM और PM की फ़ोटो लगाकर मंत्री के भाई के मोबाइल बेचने के मामले में कमिशनरेट पुलिस ने पीआर एजेंसी के मालिक आशीष गुप्ता को किया गिरफ्तार.
*अमरोहा*
हवाई फायरिंग से ठेला संचालक घायल, घायल को आनन फानन में कराया भर्ती, फायरिंग कर कार चालक हुआ फरार, ठेला संचालक बिक्री कर वापस जा रहा था, गजरौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे का मामला.
*कानपुर*
नजीराबाद पुलिस ने सट्टा माफियाओं की कार्रवाई, कार्रवाई के बाद ठण्डे बस्ते में दिख रही पुलिस, भ्रष्ट पुलिस कर्मियों के संरक्षण से वांछित घूम रहा, गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद भी गिरफ्तारी नहीं, नजीराबाद पुलिस की लापरवाही आई सामने.
*स्कूल बैग पॉलिसी 2020 के तहत दिल्ली सरकार ने प्राइमरी, सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के स्कूल बैग के वज़न को कम करने के लिए दिशानिर्देश जारी किया। स्कूल बैग का वज़न 3.5- 5kg से ज़्यादा नहीं हो।
*लखीमपुर*
डेढ़ सौ खातों में लाखों की रकम आने का मामला, मामले में तीन सदस्यीय टीम ने जाच तेज की, खातेदारों से टीम कर रही लगातार पूछताछ, धान बिक्री का पैसा पाए किसानों से भी पूछताछ, बिना धान बेचे लाखों रुपए आने की आशंका है, मितौली तहसील के जमहौरा का मामला.
*लखीमपुर*
फर्जी अंकपत्र से नौकरी कर रहा शिक्षक गिरफ्तार, 37 सालों से फर्जी दस्तावेजों पर नौकरी कर रहा था, आरोपी पतिराम पर 5 हजार का इनाम भी था, एसटीएफ और फरधान पुलिस ने की गिरफ्तारी, फूलबेहड़ के खखरा मिर्जापुर स्कूल में था तैनात.
*कानपुर*
कल्यानपुर, बिठूर में रोज हो रही चोरियां, कल्यानपुर में पुलिस पिकेट के पास चोरी, दुकान का शटर तोड़कर लाखों की चोरी, सुबह शटर टूटा देख राहगीरों ने दी सूचना, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद, कल्यानपुर के आवास विकास का मामला.
*लखनऊ*
CM योगी प्रधानमंत्री के संकल्प सिद्धि हेतु किसान कल्याण मिशन कर रहे शुभारंभ करेंगे।
*हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा स्थित पौंग बांध में 1800 विदेशी प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई है. बर्ड फ्लू की आशंका जताते हुए कांगड़ा जिला प्रशासन ने पौंग बांध पर पर्यटन गतिविधियों को प्रतिबंधित किया.





More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-