September 26, 2026

आधार कार्ड बनवाने में हो रही लोगों को परेशानी टाइम पर नहीं पहुचते कर्मचारी, सिराथू डाकघर- अमित कुमार प्रजापति

Spread the love

*आधार कार्ड बनवाने में हो रही लोगों को परेशानी टाइम पर नहीं पहुचते कर्मचारी, सिराथू डाकघर*

कौशाम्बी। सिराथू डाकघर जहां आज कल लंबी लाइन देखने को मिलती है। इसका कारण यह की यहा आधार कार्ड संशोधन किया जाता है। लोग 8 बजे आ जाते हैं लेकिन जिन्हें आधार कार्ड संशोधन की जिम्मेदारी दी गई है वह कर्मचारी 11 बजे भी नहीं पहुंचते। ऐसे में बहुत से विद्यार्थी भी है जिनको स्कॉलरशिप का फार्म भरना है ।बहुत से क्षात्र है जिन्हे आधार संशोधन करा स्कॉलरशिप का फॉर्म भरना है। लेकिन कर्मचारियों को तो इन सब से कोई मतलब नहीं है ना ही शासन का कोई डर है।