लखनऊ-आईजी लखनऊ रेंज सुजीत कुमार पांडेय समेत चार आईजी अगले महीने के अंत तक एडीजी बन जाएंगे। साथ ही डीआईजी की किल्लत से जूझ रहे प्रदेश को 26 नए डीआईजी भी मिल जाएंगे। केंद्र सरकार ने सेलेक्शन ग्रेड से ऊपर के सभी आईपीएस अफसरों के प्रमोशन के लिए रिक्तियां प्रदेश सरकार को भेज दी हैं।
गृह मंत्रालय में उपसचिव (पुलिस) आरएस वैद्य की ओर से भेजी गई रिक्तियों के अनुसार, 2006 बैच के एसपी रैंक के 9 आईपीएस अफसरों को 31 दिसंबर तक सेलेक्शन ग्रेड दे दिया जाएगा। इनमें आकाश कुल्हरी, एलआर कुमार, शलभ माथुर, मनोज कुमार, पुष्पांजलि देवी, अशोक कुमार पांडेय, गंगानाथ त्रिपाठी, साधना गोस्वामी और अनंत देव शामिल हैं।
2005 के 26 आईपीएस बनेंगे डीआईजी
2005 बैच के 26 आईपीएस अधिकारियों को डीआईजी पद पर प्रमोट कर दिया जाएगा। इनमें गाजियाबाद के एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल, एसएसपी मेरठ अखिलेश मीणा, एसपी जौनपुर दिनेश पाल सिंह, एसपी बाराबंकी वीरेंद्र प्रताप श्रीवास्तव, एसपी बिजनौर उमेश कुमार सिंह, एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली, एसपी खीरी रामलाल वर्मा, एसपी उन्नाव हरीश कुमार, एसपी बस्ती दिलीप कुमार, एसपी मऊ ललित कुमार और एसपी बुलंदशहर कृष्ण बहादुर सिंह को प्रमोशन मिलेगा। मुरादाबाद के एसएसपी जे रविंद्र गौड़ का मामला सीबीआई में लंबित है, इसलिए उनका लिफाफा बंद रह सकता है।
2001 बैच के आईपीएस अफसरों को भी प्रमोशन मिलेगा। डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण कुमार, डीआईजी बस्ती रेंज आशुतोष कुमार, डीआईजी सहारनपुर रेंज शरद सचान, डीआईजी पीटीसी ज्ञानेश्वर तिवारी और डीआईजी फैजाबाद ओंकार सिंह को आईजी के पद पर प्रमोशन दिया जाएगा।
डीआईजी कानून-व्यवस्था प्रवीण बनेंगे आईजी
केंद्र सरकार ने पहले एडीजी पद की तीन रिक्तियां भेजी थीं, जबकि प्रदेश में एडीजी मानवाधिकार आयोग, एडीजी टेलीकॉम और एडीजी एसआईटी का पद पहले से खाली है। वहीं, एडीजी पीएसी राजकुमार विश्वकर्मा 31 दिसंबर को प्रमोशन पाकर डीजी हो जाएंगे। ऐसे में एडीजी के रिक्त पदों की संख्या चार हो जाएगी।
ऐसे में 1994 बैच के आईजी बीके सिंह, राजा श्रीवास्तव, डीके ठाकुर और सुजीत कुमार पांडेय को एडीजी बनने का मौका मिलेगा। इनमें बीके सिंह मुरादाबाद रेंज, डीके ठाकुर बरेली रेंज और सुजीत कुमार पांडेय लखनऊ रेंज के आईजी हैं।
इसी बैच के असीम अरुण, एलवी एंटनी देव कुमार और जयनारायण सिंह को जुलाई और दिसंबर 2019 तक एडीजी के पद रिक्त होने पर मौका मिलेगा। असीम अरुण एटीएस में और जयनारायण सिंह गोरखपुर रेंज के आईजी हैं।
एडीजी राजकुमार बनेंगे डीजी
दिसंबर में डीजी के पद पर केवल एक ही प्रमोशन होगा। यह प्रमोशन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन जीपी शर्मा के रिटायर होने से खाली हो रहे डीजी काडर पद पर होगा। इसका लाभ 1988 बैच के एडीजी पीएसी राजकुमार विश्वकर्मा को मिलेगा। इसी बैच के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर आनंद कुमार और एडीजी कोऑपरेटिव सेल अशित कुमार पांडा जुलाई में डीजी बन सकते हैं। बशर्ते प्रतिनियुक्ति से डीजी रैंक का कोई अफसर वापस न आए। डीजी टेलीकॉम पीके तिवारी और डीजी प्रशिक्षण निदेशालय गोपाल गुप्ता जून 2019 में रिटायर हो रहे हैं।

More Stories
Menang Mudah di BEJO88 Slot Gacor Hari Ini Deposit 5000
JABAR88 Situs Slot Gacor Maxwin Malam Ini Meledak Parah!
Rahasia Server Hoki QQ88 Slot Gacor Hari Ini Gampang Menang Max