*वाराणसी चोलापुर*
*चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से कुत्ते का इंजेक्शन लगभग 1 महीने से नदारद*
चोलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुत्ते का इंजेक्शन उपलब्ध ना होने के कारण वहां पर आए हुए मरीजों को मायूस होकर खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है
प्राप्त जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर के लगभग 1 महीने से कुत्ते का इंजेक्शन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध ना होने के कारण वहां पर आ रहे मरीजों को खाली हाथ वापस लौटाया जा रहा है जिससे आसपास के गांव से इंजेक्शन लगवाने के लिए आए हुए मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है जब इस समस्या के बारे में चिकित्सा अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर आर.बी. यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कई दिनों से इंजेक्शन मुख्यालय से ना मिल पाने के कारण यहां पर इंजेक्शन लगाने की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है और उन्होंने यह भी बताया कि इस पर लगातार विभागीय अस्तर द्वारा लिखित सूचना के द्वारा मुख्यालय को अवगत कराया गया है लेकिन अभी तक उनके द्वारा इस पर कोई भी उचित कार्रवाई नहीं की गई इसी कारण यहां पर इंजेक्शन ना होने के कारण मरीजों को वापस लौटाया जा रहा है।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-