वाराणसी:थाना रोहनियां पुलिस ने 15000 रूपये का इनामियां अभियुक्त को 01 अदद तंमचा 02 अदद कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा चलाये जा रहे अपराध एवम अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में दिनांक 21.11.2018 को थाना रोहनियां पुलिस द्वारा मोहनसराय पुलिस बूथ हाइवे पुल के नीचे रोक.थाम जुर्म जरायम तलाश वांछित संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग कर रहे थे कि जरिये मुखबिर खास सूचना मिली कि थाना. रोहनिया पर पंजीकृत मु0अ0सं0 55/14 धारा 5/8 गो.वध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधि0 तथा धारा 307 भा0द0वि0 का वांछित एवं 15000 रु0 पुरस्कार घोषित अपराधी रईस खाँ पुत्र स्व0 अब्दुल हफीज को एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*अपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0स0 55/2014 धारा 5A/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशुक्रुरता अधि0 व 307 भादवि रोहनियाँ
2. मु0अ0स0 839/2017 धारा174A भादवि रोहनियाँ
3. मु0अ0स0 301/2011 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट रोहनियाँ
4. मु0अ0स0 363/2018 धारा 11 पशु क्रुरता अधि0 कोखराज जनपद कौशाम्बी
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण *
रईस खाँ पुत्र स्व0 अब्दुल हफीज उम्र 49 वर्ष निवासी- ननवई थाना कोखराज जिला कौशाम्बी
*बरामदगी का विवरण-*
एक अदद देशी कट्टा 315 बोर व 2 जिन्दा कारतुस
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम-*
प्र0नि0 परशुराम त्रिपाठी, उ.नि. केशन लाल त्रिपाठी, उ.नि. इन्दुकान्त पाण्डेय, उ.नि. गौरव पाण्डेय, का. 3031 अनुप कुमार कुशवाहा, का. 2726 प्रशान्त तिवारी थाना रोहनियाँ वाराणसी ।
प्रभारी निरीक्षक
सोशल मीडिया सेल
जनपद वाराणसी।

More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol