” एक नजर इधर भी “वाराणसी : धर्म और पर्यटन की नगरी काशी में देव दीपावली लेजर शो का सपना सच होने की राह पर बढ़ जाएगी । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने राजघाट पर इसकी प्रस्तुति ट्रायल से कम न होगी । काशी के अनूठे जलोत्सव की छटा निरखने आ रहे सीएम को इस शो के जरिए ही काशी-विश्वनाथ गंगे के साथ ही संपूर्ण देवदीपावली की रंगत भी दिखाई जाएगी । हालांकि लेजर शो अस्सी घाट पर शासन की ओर से स्वीकृति किया गया है लेकिन पर्यटन विभाग ट्रायल के लिहाज से ही राजघाट पर तिथि विशेष पर इसकी अस्थायी व्यवस्था कर रहा है । हालांकि देव दीपावली के अवसर पर विभिन्न घाटों पर गीत-संगीत के आयोजन तो होते रहते हैं लेकिन इस बार संस्कृति विभाग 16 घाटों पर खुद प्रबंध कर रहा है । इन पर दो-दो कलाकार 40 मिनट प्रस्तुतियां देगे ।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एयरपोर्ट से सीधे 6.50 बजे खिड़कियां घाट होते हुए क्रूज से यहां ही आएंगे और उत्सव का दीप जलाएंगे । यहां बीस मिनट रहने के बाद 7.20 बजे दशाश्वमेध जाएंगे और गंगा के गले में चंद्रहार की तरह सजी घाट श्रृंखला पर देवों की दीपावली की अनुपम छटा की झलक लेते 7:50 बजे अस्सी घाट पहुंचेंगे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का समापन कर 8:20 बजे क्रूज से मणिकर्णिका घाट के लिए प्रस्थान करेंगे । घाट पर स्थिति सतुआ बाबा आश्रम में 8:50 बजे ब्रह्मलीन षष्ठ पीठाधीश्वर को पुण्यतिथि के मौके पर पुष्प अर्पित कर पैदल ही बाबा दरबार की ओर बढ़ जाएंगे ।मुख्यमंत्री जी काशी विश्वनाथ का दर्शन-पूजन के साथ ही विशिष्ट क्षेत्र प्रशासन की ओर से कारीडोर निर्माण की प्रगति जानेंगे । इसका फाइनल नक्सा व इस्टीमेट की भी जानकारी लेंगे । कालिकागली अस्थायी अन्नक्षेत्र और बांसफाटक पर दर्शनार्थी सेवा केंद्र का शुभारंभ करेंगे ।


More Stories
Temukan Link Alternatif QQ88 Gampang Menang Maxwin Setiap Hari Tanpa Ribet
Sinar88 Login Link Alternatif Terbaru 2026 Pasti Anti Navigasi Net
In the Age of information, Specializing in Phising Kontol