June 10, 2026

केंद्रीय मंत्री के इशारे पर अन्तरराष्ट्रीय शूटर के खिलाफ मुकदमा पर मुकदमा- अजय मिश्रा

Spread the love

*केंद्रीय मंत्री के इशारे पर अन्तरराष्ट्रीय शूटर के खिलाफ मुकदमा पर मुकदमा*

 

अमेठी। अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह के खिलाफ 36वें दिन अमेठी में दर्ज हुआ दूसरा मुकदमा।केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं उनके निजी सचिव की छवि खराब करना अंतरराष्ट्रीय शूटर वर्तिका सिंह को महंगा पड़ता जा रहा है। सोमवार को अमेठी के मुंशीगंज थाने में वर्तिका के विरूद्ध मुकदमा दर्ज हुआ है। इस बार वर्तिका के खिलाफ ये केस हाईकोर्ट के अधिवक्ता कालिका प्रसाद मिश्र ने कायम कराया है। इससे पूर्व 23 नवंबर को स्मृति ईरानी के निजी सचिव ने मुसाफिरखाना कोतवाली में वर्तिका व एक अन्य के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया था।