कानपुर :
सावधान ! कोरोना वैक्सीन के नाम पर चल रही है ठगी, ओटीपी आते ही खाते से रकम गायब।
देश और दुनिया में कोरोना के नए स्ट्रेन से हड़कंप मच गया है और पूरी दुनिया पिछले एक साल से कोरोना के प्रकोप से जूझ रही है। लेकिन कुछ ठगो ने इस आपदा को अपने स्वार्थ पूरे करने का एक अवसर बना लिया है।
मामला कानपूर का है जहाँ वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर ठगी की जा रही है। यहाँ कई लोगो पास ठगों ने पहले फोन किया और उनसे उनके आधार कार्ड और निजी कागजात की मांग की। उसके बाद उनसे कहा की उनके फ़ोन पर एक ओटीपी आएगा। और जैसे ही उनके पास एक ओटीपी आया उनके खाते से रकम गायब हो गयी।
मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया और पता चला की कानपुर और आस पास के जिलों में इस ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। मामला सामने आने के बाद अब साइबर सेल, सर्विलांस टीम जांच में जुटी हैं।

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-