October 26, 2026

अतिक्रमण को लेकर SSP का तेवर सख्त ….वाराणसी

Spread the love

वाराणासी:आज दिनांक 20.11.18 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी एवं पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा शहर में अतिक्रमण/यातायात के व्यवस्था के दृष्टिगत थाना चेतगंज के लहुराबीर में औचक निरीक्षण किया गया। 20 दुकानदारों द्वारा दुकानो के सामने सड़क पर अतिक्रमण किया हुआ पाया गया। जिससे यातायात बाधित हो रहा था। उनके विरूद्ध थाना चेतंगज पर अभियोग पंजीकृत किया गया है। तत्पश्चात थाना कोतवाली क्षेत्र के मैदागिन मे भी पैदल निरीक्षण किया गया। जहाॅ 10 दुकानदारो द्वारा दुकान के सामने सड़क एवं फुटपाथ पर दुकान लगाकर अतिक्रमण किया गया जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। उनके विरूद्ध थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया।