June 24, 2026

अब तक की देश भर की अहम खबरे – अजय मिश्रा

Spread the love

*बदायूँ*

 

घने कोहरे के चलते सड़क हादसा, रोडवेज बस और कंटेनर में भिड़ंत, हादसे में 3 लोग गंभीर घायल हुए, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, उझानी के आगरा बरेली राजमार्ग की घटना.

 

 

*दिल्ली*

 

किसानों के आंदोलन का आज 30वां दिन, किसान संगठन आज दे सकते हैं जवाब, सरकार के प्रस्ताव का जवाब दे सकते किसान, 5 दिन में दूसरी बार सरकार ने प्रस्ताव दिया, किसानों को बातचीत का प्रस्ताव दिया है.

 

 

*बलिया*

 

बोलेरो और ट्रक की भीषण भिड़ंत, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, 4 लोग गम्भीर घायल,अस्पताल में भर्ती, सहतवार रेवती मुख्य मार्ग की घटना.

 

 

*लखीमपुर*

 

आग लगने की दो अलग-अलग घटनाएं, आग लगने से दो झोपड़िया जलकर राख, आग बुझाते समय युवती भी झुलसी, आग लगने से लाखों का हुआ नुकसान, निघासन के पचपेड़ी और इच्छानगर में लगी आग.

 

 

*प्रयागराज*

 

गंगा नदी के किनारे हत्या का बदला झुग्गी जला कर लिया, फाफामऊ कछार में की गई मनीष की हत्या के बाद उसकी लाश मिलने से परिजन आक्रोशित हो गए, आक्रोशित परिजनों को जब कुछ नही सुझा तो गुस्से में आकर हार्ड कोर क्रिमिनल राजाबाबू की झुग्गी जला दी।

 

 

*नोएडा*

 

थाना फेस थ्री क्षेत्र के सैक्टर 64 मे A-63 एक क्रीम बनाने वाली जोविश नाम की कम्पनी से आया आत्महत्या‌ का मामला, परिजनो के द्वारा कम्पनी प्रशासन के उपर लगाया हत्या का आरोप, श्रवण कुमार ,उम्र 45, खोडा कालोनी, हैल्पर का कार्य करता था।

 

 

*दिल्लीः *

 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 96वीं जयंती पर उन्हें सदैव अटल समाधि पर श्रद्धांजलि दी।

 

 

*रायबरेली*

 

रायबरेली में बड़ा रेल हादसा होने से टला, टूटी पटरी से निकाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन.

 

 

*अम्बेडकरनगर*

 

सिंचाई विभाग की बड़ी लापरवाही उजागर, नहर की पटरी टूटने से किसानों का नुकसान, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न, नहर की पटरी बांधने के प्रयास में जुटे ग्रामीण, गांव तक पहुंचा नहर का पानी, सूचना के बाद भी नहीं पहुंचे लापरवाह कर्मचारी, जहांगीरगंज बाजार के पास का मामला

 

 

*आगरा*

 

महिला की निर्मम हत्या से सनसनी, धारदार हथियार से काटकर हत्या की.

 

 

*दिल्ली*

 

पीएम मोदी आज अगली किस्त जारी करेंगे,9 करोड़ किसानों के खाते में जाएगी धनराशि.

 

 

*अमेठी*

 

स्मृति ईरानी का 3 दिवसीय अमेठी दौरा, सुबह 9.50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगी, शाम 5 बजे सीएम आवास में सीएम से मुलाकात.

 

 

*ग़ाज़ियाबाद*

 

ट्रक का एक्सेल टूटने से भीषण हादसा, हादसे में ड्राइवर ट्रक की केबिन में फंसा, पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर ड्राइवर को निकाला, सिहानी गेट थाना क्षेत्र के जीटी रोड की घटना.

 

 

*झारखंड*

 

CM हेमंत सोरेन ने 29 दिसम्बर को सरकार के 1 साल पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों की समीक्षा की, मुख्यमंत्री समारोह में 1458.95 करोड़ की 19 योजनाओं का उद्घाटन, 1091.92 करोड़ की 11 योजनाओं का शिलान्यास व 15 योजनाओं को लॉन्च करेंगे।

 

 

*बुलंदशहर*

 

एक किशोरी से रेप का मामला सामने आया, आरोप है कि दरिंदे ने घर में घुसकर किशोरी को दबोच लिया और उसके साथ दरिंदगी की और फरार हो गया, खुर्जा कोतवाली का मामला

 

 

*कौशाम्बी*

 

महिला के साथ रेप की वारदात, महिला के साथ युवक ने किया रेप, अपनी जमीन का पैसा लेने गई थी महिला, महिला ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी, सरायअकिल थाना क्षेत्र का मामला.

 

 

*इटावा*

 

पुरानी रंजिश के चलते दबंगो ने ग्राम प्रधान पर किया जानलेवा हमला, पांच दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा दबंगों के खिलाफ नहीं की गई FIR, ग्रामप्रधान की बात अनसुनी करके दबंगों को दी खुली छूट, थाना कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भर्थना बस स्टैंड के पास की घटना।

 

 

*झाँसी*

 

इश्कबाज दारोगा अभिनेन्द्र सिंह सस्पेंड, झांसी के आईजी जोन ने किया निलंबित, दारोगा पर युवती को भगाने का आरोप, भोपाल स्टेशन पर युवती पकड़ी गई थी, भोपाल जीआरपी में दारोगा पर FIR दर्ज, एसआई अभिनेंद्र सिंह अभी भी फरार है, प्रेमनगर थाने में तैनात था दारोगा अभिनेन्द्र.

 

 

*अमेठी*

 

प्रभारी मंत्री मोहसिन रजा और राज्यमंत्री सुरेश पासी का एक दिवसीय अमेठी दौरा आज। मंत्री 12 बजे PM मोदी की ऑनलाइन कृषक संबोधन में होंगे शामिल।

पूर्व PM स्व0 अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती पर आयोजित होंगे विभिन्न कार्यक्रम।

 

 

*लखीमपुर*

 

कोरोनाकाल में बिना अनुमति डांस पार्टी जारी, बिना अनुमति के डांस पार्टी का कार्यक्रम, पसगवां इलाके में लगातार हो रहे कार्यक्रम, अश्लील डांस पार्टी में रातभर लगते रहे ठुमके, पसगवां क्षेत्र के इब्राहीमपुर गांव का मामला.

 

 

*दिल्ली*

 

होटल अशोका,BEML को निजी हाथों में देने की तैयारी, विनिवेश को लेकर ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होगी, 30 दिसंबर को ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स की बैठक होनी है, मार्च तक 2 लाख करोड़ विनिवेश जुटाने का लक्ष्य रखा.

 

 

*सहारनपुर*

 

टपरी-देवबंद के बीच इंटरसिटी-नौचंदी एक्सप्रेस शुरू, डबल रेल लाइन का काम पूरा होने पर सेवा शुरू, नौचंदी एक्सप्रेस को मेरठ से चलाया जा रहा था, इंटरसिटी को 23 दिसंबर तक रद कर दिया था, अब इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को राहत मिलेगी.

 

 

*लखनऊ*

 

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुंचीं एयरपोर्ट, तीन दिवसीय अमेठी दौरे पर हुईं रवाना, किसान संवाद में करेंगी अमेठी में शिरकत , हलियापुर में गौशाला का करेंगी निरीक्षण.

 

 

*मेरठ*

 

गोबर बहाने वाले डेयरी मालिकों पर शिकंजा, डेयरियों से 9 सबमसर्बिल उखाड़े गए, नगर आयुक्त के आदेश पर कार्रवाई, हाईकोर्ट ने अवैध डेयरियों को हटाने का दिया था आदेश, साल भर से ज्यादा बीतने पर भी नहीं हटी डेरियां.

 

 

*CISF ने 23 दिसंबर को दिल्ली के IGI हवाई अड्डे पर 7.65 मिमी कैलिबर के 20 लाइव राउंड के साथ एक यात्री को पकड़ा। पुलिस ने यात्री के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

 

 

*बरेली से बड़ी खबर–

 

विदेश यात्रा करके लौटे 23 लोगों में 3 में मिले कोरोना के गंभीर लक्षण, 3 लोग लापता, बाकी 15 लोगों को आइसोलेट कराकर सैंपल जांच के लिए भेजे गए, अब तक नहीं पता कुल कितने लोगों की हुई वापसी।

 

 

*लखनऊ*

 

अटल जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे किसान, सभी किसानों को अफसरों ने एक फाइल दी, फाइल में केंद्रीय कृषि मंत्री के नाम का पत्र, किसानों के लिए किए कामों की जानकारी, कृषि कानून के बारे में विस्तृत रूप से लिखा, पत्र में किसानों को फायदे के बारे में बताया.

 

 

*गोरखपुर*

 

SSP के आदेश पर उपनिरीक्षक पर मुकदमा दर्ज, गोला थाने में तैनात SI विवेक चतुर्वेदी पर केस, भ्रष्टाचार अधिनियम में केस दर्ज,दारोगा फरार, SSP ने सस्पेंड कर विभागीय जांच शुरू की, महिला से मांगी थी 25 हज़ार रुपए की घूस.

 

 

*रायबरेली*

 

डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा पहुंचे रायबरेली, PWD गेस्ट हाउस पहुंचे डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, किसानों,जनप्रतिनिधियों के साथ करेंगे बैठक, पीएम मोदी के भी संबोधन को सुनेंगे दिनेश शर्मा.

 

 

*अमेठी में 15 दिवसीय निःशुल्क योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन,योग शिविर में सैकड़ो की संख्या में नवयुवको ने लिया प्रशिक्षण। मुसाफिरखाना ब्लॉक परिसर में बीते 11 दिसम्बर से पँ दीनदयाल उपाध्याय योगा संस्थान लखनऊ की ओर से आयोजित किया जा रहा था प्रशिक्षण शिविर।

 

 

*लखनऊ एयरपोर्ट से अमेठी के लिए रवाना हुई केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

 

तीन दिवसीय दौरे पर अमेठी में रहेंगी स्मृति ईरानी

किसान आंदोलन के सवाल पूछने पर बोली- आज आइये हमारे कार्यक्रम में

 

 

*लखनऊ-प्रयागराज रेलमार्ग पर पटरी टूटने से रेल विभाग में हड़कंप, रेल विभाग के कर्मचारियों द्वारा पटरी दुरुस्तीकरण का कार्य शुरू, मालगाड़ी के गुजरने के बाद टूटी पटरी, ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के रामचंद्रपुर रेलवे स्टेशन के पास का मामला

 

 

*ललितपुर*

 

सरकारी योजनाओं के नाम पर ठगी, ठगी करने में लगी चिटफंड कंपनी, कई नटवरलाल पुलिस की पकड़ से दूर, कंपनी के मुख्य आरोपी की तलाश जारी, एमपी पुलिस का ललितपुर में डेरा, तुवन चौराहा,इलाइट में फर्जी ऑफिस.

 

 

*हरियाणा*

 

शंभू बॉर्डर टोल प्लाजा भी करवाया गया फ्री, किसनों ने शंभू बॉर्डर टोल प्लाजा करवाया फ्री.

 

 

*अमेठी*

 

किसान सम्मेलन कार्यक्रम में पहुंची स्मृति ईरानी, किसानों को संबोधित करेंगी मंत्री स्मृति ईरानी, किसानों के साथ पीएम के संबोधन को भी सुनेंगी.

 

 

*सहारनपुर*

 

शहीद जवान का पार्थिव शरीर पहुंचा पैतृक गांव, जवान सुरेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव, राजकीय सम्मान के साथ किया अंतिम संस्कार, ड्यूटी के दौरान गुवाहाटी एयरपोर्ट पर हुई थी मौत, नानौता क्षेत्र के गांव याहियापुर में अंतिम संस्कार.

 

 

*मेरठ*

 

तहसील मवाना के मुबारकपुर गांव में ज़मीनी विवाद को लेकर हुई फायरिंग, पीड़िता कल अपने खेत में गेहूं बो कर आई थी, दबंग जेठ प्रवीण ने अगले दिन बुवे हुए गेहूंओ को तहस-नहस कर दिया, पीड़िता के साथ खूब गाली गलौज की, कपड़े भी फाड़े।

 

 

*CM योगी का ब्यान —

 

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का प्रारंभ अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मोबाइल फोन हर किसी के हाथ में आ जाए इस परिकल्पना को भी साकार प्रधानमंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने किया था। मैं अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं-CM

 

 

*केंद्रीय मंत्री स्म्रति ईरानी कुछ देर में सुल्तानपुर के हलियापुर पहुचेगी।

 

हलियापुर में स्वयं सहायता समूह वर्क शेड का उद्घाटन।

 

स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को देगी सहायता राशि

 

 

*लखनऊ*

 

अवैध निर्माण पर इंजीनियरों पर कार्रवाई होगी, जन सामान्य से फीडबैक लेकर कार्रवाई होगी, रोज शाम 5 से 6 बजे फीडबैक लिया जाएगा, LDA वीसी ने कई जेई पर दर्ज कराया था केस.

 

 

*सोनभद्र*

 

मनरेगा में कार्य करने गए मजदूर की मिट्टी धंसने से मौत, मनरेगा के तहत बांध का हो रहा था निर्माण, करीब 6 फिट मिट्टी धंसने से युवक की दर्दनाक मौत, मनरेगा की गाइड लाइन ताख पर रख कराया जा रहा था बांध का निर्मण

 

 

*हरदोई*

 

बैंक मित्र की हत्या का किया गया खुलासा, पुलिस ने दो हत्यारोपितों को किया अरेस्ट, लूट के इरादे से की गई थी हत्या, टड़ियावां थाना इलाके में हुई थी हत्या

 

 

*फ़िरोज़ाबाद*

 

चोरों ने ज्वेलर्स की दुकान पर किया हाथ साफ, शटर तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण चोरी, दुकान के अंदर रखी तिजोरी को किया खाली, थाना फरिहा के नारखी रोड़ सर्राफा बाजार का मामला

 

 

*सुलतानपुर प्रधानमंत्री किसान सम्मान समारोह में बल्दीराय ब्लाक मुख्यालय पर पहुंच प्रभारी / चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ।

 

*गंगा एक्सप्रेस वे से किसानों को जुड़ने का आह्वान , प्रभारी मंत्री जय प्रताप बोले खाते में भेजी जाएगी 18 हजार करोड़ की नई किस्त ।