June 26, 2026

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने क्रिसमस डे के अवसर पर प्रदेशवाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की- अजय मिश्रा

Spread the love

उत्तर प्रदेश विधान सभा के मा0 अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित जी ने क्रिसमस डे के अवसर पर प्रदेशवाशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख-समृद्धि की कामना की है।

विधान सभा अध्यक्ष ने अपने संदेश में कहा है कि क्रिसमस त्यौहार ईसाईयों का प्रमुख पर्व है। ईशा मसीह ने करूणा का संदेश दिया है। 25 दिसम्बर पं0 मदन मोहन मालवीय, श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के जयन्ती का भी दिन है।

श्री अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि पं0 मदन मोहन मालवीय एक महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थे। उन्होनें काशी विद्यापीठ की स्थापना कर शिक्षा के क्षेत्र में महान योगदान दिया है। श्रद्धेय अटल जी को राष्ट्रनेता बताते हुए कहा कि भारत के नव निमार्ण में उनके योगदान व उनकी वाक्पटुता, मत्रंमुग्ध करने वाला भाषण, शालीन पूर्ण व्यवहार को सदैव याद किया जायेगा।

श्री दीक्षित ने प्रदेशवासियों से वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करने साथ ही कार्यक्रम व आयोजन किये जाने की अपील की है।