*लखनऊ*
सुजीत पांडेय की गोली मारकर हत्या का मामला, पूर्व MLA संतोष पाण्डेय पीड़ित परिवार से मिले, मोहनलालगंज पहुंचकर परिवार से मुलाकात की.
*बिजनौर*
निर्माणधीन मकान का लिंटर गिरा, लिंटर गिरने से 4 मजदूर मलबे में दबे, मजदूरों को निकालने में जुटा प्रशासन, इलाके में अफरातफरी का माहौल बना, नहटौर के ईदगाह इलाके का मामला।
*लखनऊ*
सीएम योगी को ब्रजेश पाठक ने सम्मानित किया, CM को स्मृति चिन्ह,पुष्प देकर से सम्मानित किया, स्वतंत्र देव और कुमार विश्वास को स्मृति चिन्ह दिया,ब्रजेश पाठक ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.
*ललितपुर*
अवैध खनन करते 1 JCB-5 ट्रैक्टर सीज, खनिज अधिनियम के तहत की गई कार्यवाई, जखोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला।
*लखनऊ*
पिछले 20 सालों से कांग्रेस में रहे संस्कृति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष और अभिनेता नरेंद्र आनंद ने ली ‘आप’ की सदयस्ता।
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दिया संगठन को विस्तार, अवध बार असोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष को बनाया अधिवक्ता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष।
*BCCI के उपाध्यक्ष बने राजीव शुक्ला, BCCI उपाध्यक्ष की रूप में चुना गया, राजीव शुक्ला के नाम का ऐलान हुआ।
*मेरठ*
दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने चार चोरों को किया गिरफ्तार, CCTV की मदद से पुलिस ने किया खुलासा, रेलवे रोड के दिगंबर जैन मंदिर का मामला.
*उन्नाव*
जलशक्ति मंत्रालय के अंतर्गत यू.पी. प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा बनवाए जा रहे मिनी स्टेडियम गुरुधारी उन्नाव के निर्माण कार्य का निरीक्षण ACS मुकुल सिंघल द्वारा किया गया।
*बिजनौर*
जूना अखाड़े के नागा बाबा के साथ मारपीट, होटल स्वामी ने नागा बाबा से की मारपीट, नागा बाबाओं ने लगाया सड़क पर जाम, जाम खुलवाने की जद्दोजहद में जुटी पुलिस, नजीबाबाद थान की हरिद्वार रोड का मामला.
*दिल्ली*
21 किसानों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा कृषि भवन, कृषि कानून के समर्थन में पहुंचा प्रतिनिधिमंडल, कृषि मंत्री को धन्यवाद देने पहुंची किसान सेना , किसान सेना संगठन के प्रतिनिधि पहुंचे कृषि भवन, 21 लोगों का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा है कृषि भवन.
*यूपी में एक और आईपीएस भगोड़ा घोषित* – यूपी पशुधन विभाग में फ़र्ज़ी टेंडर से ठगी के मामले में एंटी करप्शन कोर्ट ने आईपीएस अरविंद सेन और अमित मिश्रा को भगोड़ा घोषित किया, इसी मामले में गिरफ्तार सिपाही दिलबहार यादव के वॉयस सैंपल टेस्ट का कोर्ट ने दिया आदेश
*शाहजहांपुर*
थाने के दरोगा पर लगा दुष्कर्म का आरोप, किसान यूनियन की महिला ने लगाया आरोप, एडीजी बरेली जोन ने दिया मुकदमें का आदेश, शाहजहांपुर के जलालाबाद क्षेत्र का मामला.
*लखनऊ*
अटल जी के साथियों को सम्मानित किया गया, 15 साथियों को कार्यक्रम में सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री और कुमार विश्वास ने किया सम्मानित.
*सूत्रों के हवाले से इस वक्त की बड़ी खबर*
सहारनपुर वर्ष 2011 मे हुये चर्चित सहगल हत्याकांड का आरोपी जोधन भोपाल के राजगढ़ से हुआ फरार।
सहारनपुर पुलिस की कस्टडी से हुआ फरार
सरकारी गाड़ी से पेशी पर ले गयी थी सहारनपुर पुलिस
एसएसपी सहारनपुर ने जोधन को पेशी पर ले जाने वाले. दरोगा विरेन्द्र स्वरूप, बाकी सब कांस्टेबल सुनील कुमार,सचिन, प्रमोद,चालक संदीप सभी 5 पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करते हुए किया सस्पेंड आगे की कार्यवाही जारी।
*हरदोई*
कांग्रेस ने निकाली दलित संकल्प यात्रा, हाथरस की बेटी के न्याय के लिए यात्रा, दुलीचंद चौराहा से नई बस्ती तक यात्रा.
*ग्रेटर नोएडा*
हत्या आरोपी को पुलिस लाई रिमांड पर लाई , आरोपी की निशानदेही पर तमंचा,कारतूस बरामद, 3 दिसंबर को भाई की गोली मारकर की थी हत्या, हत्या के बाद आरोपी ने कोर्ट में किया था सरेंडर.
*फ़र्रुखाबाद*
कार सवार को लूटने का असफल प्रयास, बाइक सवारों ने लूट का किया प्रयास, लुटेरों ने 2 लोगों को तमंचे की बट मारी, कमालगंज क्षेत्र के रजीपुर का मामला.
*हरदोई ब्रेकिंग*
संदिग्ध परिस्थितियों में दलित महिला की मौत, दबिश देने गई पुलिस टीम पर पिटाई का आरोप, अवैध शराब के मामले में दबिश देने गई थी टीम, पुलिस की देखरेख में किया गया अंतिम संस्कार,. गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात, देहात कोतवाली इलाके के खेरौली का मामला.
*दिल्ली*
रेलिगेयर इंटरप्राइजेज लिमिटेड की अनियमितता मामला,दिल्ली हाईकोर्ट ने अपराध शाखा को दी अनुमति,अपराध शाखा को आरोपियों से पूछताछ की अनुमति,सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की अनुमति मिली, पुलिस को पूछताछ के लिए 15 दिनों का समय दिया.
*वाराणसी*
एक्टर जॉन अब्राहम पहुंचे अपेक्स हॉस्पिटल,‘सत्यमेव जयते 2’ की शूटिंग करते समय घायल,अपेक्स हॉस्पिटल में एक्सरे कराने पहुंचे जॉन, हॉस्पिटल में अभिनेता को देखकर लगी भीड़, शिवाला घाट पर चल रही थी फिल्म की शूटिंग.
*लखनऊ*
प्रभु यीशु के आगमन पर सजे गिरजाघर, गिरजाघरों में, तैयारियां पूरी हो गयी हैं, कोविड नियमों के हिसाब से कार्यक्रम,, क्रिसमस ट्री-क्रिसमस बॉल से सज चुकी है, क्रिसमस को लेकर बच्चों में ज्यादा उत्साह, क्रिसमस की रात संता सबकी विश पूरी करेंगे.
*ग्रेटर नोएडा*
चेकिंग के दौरान पुलिस से अभद्रता करने का मामला, पुलिस पर गंभीर आरोप लगाने का मामला, पुलिस ने 2 आरोपियों गिरफ्तार किया, आरोपियों चालान काटने पर लगाया था आरोप, जेवर थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार किया.
*लखनऊ*
राजधानी के ग्रामीण इलाके में तेंदुए की दस्तक, सहिलामऊ और रहमान खेड़ा में दिखा तेंदुआ, घने जंगल में एक बार फिर तेंदुए ने दस्तक दी, तेंदुए की आहट से ग्रामीणों में दहशत फैली हुई ,वन विभाग टीम ने मौके पर जाकर की छानबीन, आसपास के ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत.
*लखनऊ*
2 लड़कियों, 2 युवकों को पुलिस ने पकड़ा, स्थानीय लोगों की सूचना पर हिरासत में, पुलिस ने एक मकान से किया बरामद, देह व्यापार की कंट्रोल रूम में मिली थी सूचना, किराये पर मकान लेकर हो रहा था देह व्यापार, सुशान्त गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र की घटना.
*नोएडा*
चिल्ला बोर्डर पर बढ़ किसानों की संख्या, सर्दी से बचने के लिए लगा रहे हैं टेंट, बॉर्डर पर वॉटर प्रूफ टेंट लगा रहे किसान,एक NGO ने किसानों के लिए किए इंतजाम.
*कानपुर*
कल्याणपुर के आवास विकास पहुंचे डिप्टी CM , डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पहुंचे आवास विकास, किसान आंदोलन को गुमराह किया जा रहा है, 2022 के चुनाव में हम 300 सीटें जीतेंगे, दो दिन के कानपुर प्रवास पर हैं डिप्टी सीएम.
*योगी का ब्यान—-
इंडोनेशिया की रामलीला के पात्रों को मैंने अयोध्या में देखा, उसके बाद उन्हें मैंने लखनऊ में सम्मान के लिए बुलाया। मैं देखकर हैरान था कि सभी पात्र मुस्लिम थे मैंने उनसे कहा कि आप मुस्लिम होने के बावजूद राम, सीता या हनुमान बने थे। उन्होंने कहा हमारे यहां राम को लोग बड़ी श्रद्धा के साथ सम्मान करते हैं। मैंने कहा अगर भारत के अंदर कोई बनता तो फ़तवा जारी हो गया होता-CM
*नई दिल्ली*
चेतन शर्मा होंगे राष्ट्रीय चयन समिति के नये अध्यक्ष, अबे कुरूविला और मोहंती सदस्य।
*दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में दिल्ली में 1,063 नए कोरोना मामले, 1,120 रिकवरी और 37 मौतें रिपोर्ट की गई।
कुल मामले 6,20,681 हो गए जिसमें 6,02,388 रिकवरी, 10,384 मौतें और 7,909 सक्रिय मामले शामिल हैं।
*जनपद लखनऊ*
*तेजतर्रार एसीपी कैंट बीनू सिंह एवं आशियाना पुलिस द्वारा अमन कुमार पुत्र सुनील कुमार सरोजिनी नगर लखनऊ से गिरफ्तार किया गया इनके द्वारा सैमसंग गैलेक्सी का मोबाइल आशियाना से चुराया गया था जिसका अपराध संख्या 689/20 आशियाना थाने में दर्ज थी। बीनू सिंह एवं सहयोगी टीम के साथ बरामदगी और अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।*
*गोरखपुर*
शॉर्ट सर्किट से दुकान में लगी भीषण आग, आग में झुलसकर बुजुर्ग की दर्दनाक मौत, चूल्हा रिपेयरिंग की दुकान में लगी आग, दुकान और उसमें रखा सामान जलकर राख, पुलिस और लोगों ने आग पर पाया काबू, कोतवाली क्षेत्र के आर्यनगर रोड का मामला.
*लखनऊ*
कारागार विभाग के निर्माण कार्यों में तेजी के निर्देश, निर्माण कार्यों में तेजी के लिए साप्ताहिक समीक्षा, 148 निर्माण कार्यों की सम्पूर्ण वित्तीय स्वीकृतियां, अगले साल फरवरी तक कार्य पूरा करने का लक्ष्य, प्रदेश की जेलों को बेहतर, सुदृढ़ बनाने का लक्ष्य,ACS गृह अवनीश अवस्थी ने कार्यों की समीक्षा की.
*रायबरेली*
16 साल की किशोरी से दुष्कर्म की वारदात, पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार, 1 सप्ताह पूर्व दर्ज हुआ था मुकदमा, ऊंचाहार कोतवाली के बंधवा का था मामला.

More Stories
यूपी विद्युत नियामक आयोग ने 8 मई को बुलाई बड़ी बैठक –
यूपी में 4 मई को होने वाले निकाय चुनाव के मतदान से पहले भारत-नेपाल की सीमा को किया जाएगा सील-
एक अधिशासी अभियंता निलंबित, पांच-पांच अधिशासी अभियंता व सहायक अभियंता हटाए-