April 27, 2026

खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रुप में विकसित करने की दिशा में पहला कदम! – S.M. श्रीवास्तव

Spread the love

एक और नयी पहल! खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रुप में विकसित करने की दिशा में पहला कदम! गणेश कुमार जायसवाल का सपना! घर गांव विकसित हो अपना! एस एम श्रीवास्तव की रिपोर्ट!

सोनभद्र! जनपद के औद्योगिक बाहुल्य ब्लाक मुख्यालय म्योरपुर में वर्षों से उपेक्षित पडे़ गांव के खेल मैदान की तस्वीर जल्द बदलने वाली है! सूत्रों के हवाले से पता चला है कि कस्बे के युवा समाज सेवी और जय बजरंग सेवा समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार जायसवाल द्वारा गांव के बीच से जाती मुर्धवा बीजपुर रोड से सटे प्रसिद्ध क्रीडा़ स्थल/खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने की कवायद लगभग शुरु कर दी गयी है! आज इसी उद्देश्य से श्री जायसवाल खण्ड विकास अधिकारी और जेएमआई के साथ मौके पर पहुंचे और अधिकारी द्वय के साथ खेल मैदान को नये आधुनिक स्वरूप मे विकसित करने पर गहन चर्चा की! साथ ही गुरुद्वारा के पास खाली पडी़ ग्राम समाज की जमीन पर साप्ताहिक हाट लगवाये जाने हेत भीु इन लोगो द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया!
गणेश जायसवाल जिनका पूरा बचपन यहां की माटी में खेल कूद कर गुजरा और यहीं वो जवान हुये हैं! उनका सपना है कि वो इस गांव की तस्वीर बदल कर विकास की नयी इबारत लिखने को अपनी जवानी की सारी उर्जा इस नेक काम में खर्च करें!
बताते चलें कि आम युवाओ से अलग गंभीर सोच रखने वाले गणेश कभी छठ घाटों की सफाई तो कभी गरीबो को कंबल लाकडाउन मे भूखो को भोजन जैसे आदि अनेक नेक कामों के लिये पहले से जाने व सराहे जाते रहे हैं!
बहरहाल कस्बे के खेल मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित किये जाने की खबर से खेल प्रेमी काफी खुश हैं और अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं!

 

समाचार सूत्र अमित रावत
लेखक एस एम श्रीवास्तव