वाराणसी: *चोलापुर* थाना क्षेत्र के कुरौली गांव में विवादित मकान के कमरे का ताला तोड़े जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जा रहा है कि यह वीडियो सोमवार की दोपहर समय लगभग 1:00 बजे का है।ताला तोड़े जाने की सूचना पुलिस को दे दी है वहीं पूरे घटना के बारे में प्यारे पाठक निवासी कुरौली ने बताया कि महिलाओं ने नाजायज गोल बनाकर मेरे तीन कमरों पर लगे ताले पर जबरदस्ती ताला तोड़कर कमरे के अंदर रखे सामानों को उठा ले गई। व कमरे में रखे सामानों को तोड़कर नष्ट भी कर दिया है जिसकी सूचना मेरे द्वारा चोलापुर थाने पर व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वाराणसी को दे दिया गया है वही ताला तोड़े जाने का घटना घर पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जिसमें साफ तौर पर ताला तोड़े जाने का घटना दिखाई दे रहा है वहीं महिलाओं के द्वारा झूठी अफवाहें भी फैलाई जा रही थी कि मुझे घर के अंदर नहीं रहने दिया जा रहा है जबकि महिलाओं का घर शिवपुर थाना क्षेत्र में भी है और महिला जबरदस्ती विवाद करते हुए ताला तोड़कर सामान को उठा ले गई है और घर में रखे सामानों के साथ तोड़फोड़ की है।





More Stories
सीआईएसएफ की परीक्षा में पकड़े गए दो मुन्ना भाई-
शराब के साथ चार अभियुक्त गिरफ्तार-
महिला ने युवक की बीच रोड पर की पिटाई-