April 22, 2026

स्पेशल टास्क फोर्स, उत्तर प्रदेश, लखनऊ।*

Spread the love

*न्यायालय पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार रू0 25,000/- के पुरस्कार घोषित वांछित अपराधी अनिल कुमार गोंड उर्फ सोनू तोमर उर्फ लंगड़ा को एसटीएफ की वाराणसी टीम ने किया गिरफ्तार।*

आज दिनांक 21-12-2020 को एस0टी0एफ0, उ0प्र0 को जनपद जौनपुर से दिनांक 03-03-2020 को पेशी के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी अनिल कुमार गोंड उर्फ सोनू तोमर उर्फ लंगडा को गिरफ्तार करने में उल्लेखऩीय सफलता प्राप्त हुई।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-*
*=======================*

*अनिल कुमार गोंड़ उर्फ सोनू तोमर उर्फ लंगडा पुत्र हरिशचन्द्र गोंड निवासी कसियाॅंव, थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर।*

*गिरफ्तारी का स्थान व दिनांकः-*
*======================*
जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन के गेट के पास थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर दिनांक 21-012-2020 समय समय 16-10 बजे|

*बरामदगीः-*
*========*
01- मोबाइल फोन एक अदद।

विगत काफी दिनों से उत्तर प्रदेश के जनपदों में वांछित पुरस्कार घोषित अपराधियों के संबंध में प्रभारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, एस0टी0एफ0, उ0प्र0 लखनऊ द्वारा एस0टी0एफ0 की विभिन्न इकाईयों/टीमों को अभिसूचना संकलन एवं कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। *इसी क्रम में एसटीएफ फील्ड यूनिट वाराणसी द्वारा अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी।*

उक्त के क्रम में निरीक्षक श्री अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में एस0टी0एफ0 फील्ड इकाई वाराणसी की एक टीम धरातलीय अभिसूचना संकलन हेतु जनपद जौनपुर में मौजूद थी कि आज दिनांक 21-12-2020 को विश्वस्त सूत्रों के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस अभिरक्षा से फरार 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित अपराधी अनिल कुमार गोंड उर्फ सोनू तोमर उर्फ लंगड़ा घर वालों से मिलने के लिये मुम्बई से आकर अपने गाॅंव जा रहा है और थाना लाइन बाजार क्षेत्रान्तर्गत सिटी स्टेशन जौनपुर के आगे सड़क पर खड़ा है, यदि शीघ्रता की जाये तो पकड़ा जा सकता है। इस सूचना पर एस0टी0एफ0 टीम मुखबिर द्वारा बताये गये स्थान पर पहुंचकर 25 हजार रूपये के पुरस्कार घोषित अपराधी अनिल कुमार गोंड उर्फ सोनू तोमर उर्फ लगंड़ा को आवश्यक बल प्रयोग कर गिरफ्तार कर लिया, जिससे उपरोक्त बरामदगी हुई।

गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने पूछताछ में बताया कि दिनांक 01-12-2017 को वह बाजार से घर आ रहा था कि गांव के बाहर ऑटो चालक महेन्द्र पटेल से उसका विवाद हो गया, जिसके दौरान उसने लोहे की राड से मारकर ऑटो चालक की हत्या कर दिया था, जिसमें नेवढ़िया पुलिस ने मुझे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसी मुकदमें में वह जौनपुर जेल में बन्द चल रहा था। दिनांक 03-03-2020 को वह जौनपुर कचहरी में पेशी पर आया था। पेशी दौरान कचहरी में बवाल हो गया। इस बवाल के दौरान वह कचहरी से भाग गया और वाराणसी होते हुये मुम्बई चला गया। फरार होने के विरूद्ध जनपद जौनपुर के थाना लाइनबाजार मे मु0अ0सं0 73/2020 धारा 147/323/504/332/ 353/224/225/120बी भादवि व 7 सीएलए पंजीकृत हुआ था। आज वह अपने घर वालों से मिलने के लिये मुम्बई से आया था और घर जाने के लिये वाहन का इन्तजार कर रहा था। साथ ही यह भी बताया कि वह लगभग 5-6 साल पहले जनपद ललितपुर जी0आर0पी0 से एन0डी0पी0एस0 में जेल गया था।

गिरफ्तार अभियुक्त को जनपद जौनपुर के थाना लाइन बाजार पर पंजीकृत मु0अ0सं0 73/2020 धारा 147/323/504/332/353/224/225/120बी भादवि व 7 सीएलए में दाखिल किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही है।
=====