मुख्यमंत्री ने जनपद गोरखपुर में रैन बसेरांे का निरीक्षण कर
लोगों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं का अवलोकन किया
शीतलहर को देखते हुए सभी रैन बसेरे निरन्तर संचालित रहंे: मुख्यमंत्री
गरीबों की सुविधा के लिए चैराहों एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव जलाने के निर्देश
मुख्यमंत्री ने गरीबों को कम्बल वितरित किए
लखनऊ: 20 दिसम्बर, 2020
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने गोरखपुर भ्रमण के दौरान जनपद के रेलवे स्टेशन के सामने, गोरखनाथ (झूलेलाल मन्दिर) के पास स्थित रैन बसेरांे का निरीक्षण कर लोगों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं को देखा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीतलहर को देखते हुए सभी रैन बसेरे निरन्तर संचालित रहंे तथा वहां आने वाले लोगों को बेहतर व्यवस्था उपलब्ध करायी जाए। साथ ही, गरीबों की सुविधा के लिए चैराहों एवं प्रमुख स्थानों पर अलाव भी जलाये जायें।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री जी ने बागपत, रामनगर, सहारनपुर, तमकुही से आकर निवास कर रहे लोगों से रैन बसेरे में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गरीबों को कम्बल आदि का भी वितरण किया।
इस अवसर पर शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।
———

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-