April 16, 2026

आप की फतेहपुर की प्रेस वार्ता* – अमित कुमार

Spread the love

फतेहपुर : आम आदमी पार्टी जिला फतेहपुर के प्रभारी श्री वेद प्रकाश वर्मा तथा जिला अध्यक्ष श्री श्रीराम पटेल जी द्वारा आज दिनांक 17/12/2020को प्रेस वी वार्ता की गई जिसमें उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के अति लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय अरविंद केजरीवाल जी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी के द्वारा प्रत्येक विधानसभा सीट पर चुनाव लडे जाने की घोषणा पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,
जिला अध्यक्ष श्री श्रीराम पटेल जी द्वारा कहा गया कि दिल्ली की तरह अब उत्तर प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर यहां के निवासियों को मुफ्त बिजली, पानी,चिकित्सा, शिक्षा आदि की व्यवस्था की जाएगी, तथा उत्तर प्रदेश की पिछली तथा वर्तमान सरकारों के अराजकतावादी तथा भ्रष्टाचारी शासन व्यवस्था से लोगों को मुक्ति मिल सकेगे।