*मंडलायुक्त, डीआईजी चौरीचौरा तहसील में फरियादियों की सुनी समस्या निराकरण करने का दिया निर्देश*
*तहसील दिवस में एक-दो विभागों के कर्मचारी रहे अनुपस्थित उनके खिलाफ कार्रवाई करने का दिया निर्देश*
*एसडीएम व क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा भी रहे मौजूद*
गोरखपुर। संपूर्ण समाधान तहसील दिवस चौरीचौरा तहसील की अध्यक्षता मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर व विशिष्ट अतिथि डीआईजी गोरखपुर परिक्षेत्र गोरखपुर राजेश मोदक डी राव ने करते हुए दूर-दूर से आए हुए फरियादियों की समस्या को सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए मंडलायुक्त जयंत नालिर्कर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार संपूर्ण समाधान तहसील दिवस आयोजित की जाती है जिससे एक ही स्थान पर सभी विभागों के अधिकारी तहसील दिवसों में उपलब्ध रहते हुए फरियादियों के समस्याओं का यथासंभव उसी दिन निदान करते हैं अगर उसी दिन निदान नहीं हो पाता है तो एक-दो दिनों में उनके समस्याओं का निदान कर दिया जाता है वैसे चौरीचौरा तहसील में मामले लंबित नहीं है एक-दो विभागों के मामले लंबित है एक-दो विभागों के लोग तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी तहसील दिवस में प्रमुख रूप से एसडीएम चौरीचौरा पवन कुमार क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा दिनेश कुमार सिंह व संबंधित सभी विभागों के अधिकारीगण रहे मौजूद।

More Stories
परफारमेंस ग्रांड गांव का सीडीओ ने किया समीक्षा-
चौरीचौरा में निर्दल प्रत्याशी के घर से भारी मात्रा में शराब बरामद-
चोरी करने के आरोप में अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद-